बैंकॉक में बीकानेर के धनाराम गोदारा को स्वर्ण और श्याम सुंदर स्वामी को सिल्वर पदक

बैंकॉक में बीकानेर के धनाराम गोदारा को स्वर्ण और श्याम सुंदर स्वामी को सिल्वर पदक
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 7 फ़रवरी। बैंकॉक (थाईलैंड) में चल रहे पैरा एशिया कप में भारतीय तीरंदाजी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच अनिल जोशी ने बैंकॉक से बताया कि बीकानेर,राजस्थान के धनाराम गोदारा और श्याम सुंदर स्वामी ने देश का नाम रोशन किया।जोशी ने बताया कि धनाराम गोदारा ने रिकर्व टीम इवेंट में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। धनाराम के साथ पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता हरविंदर सिंह ने जोड़ी बनाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस जोड़ी ने टीम के समर्पण और कौशल से भारत को शीर्ष स्थान पर पहुंचाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उन्होंने बताया कि कंपाउंड टीम इवेंट में राजस्थान के श्याम सुंदर स्वामी ने पैरालंपिक पदक विजेता राकेश कुमार के साथ मिलकर सेमीफाइनल में फिलीपींस को हराया और फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में 149 अंक बनाकर टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। जोशी ने बताया कि इंडिविजुअल रैंकिंग: कंपाउंड स्पर्धा में श्याम सुंदर स्वामी 689 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि रिकर्व कैटेगरी में धनाराम गोदारा 634 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

दोनों खिलाड़ियों के व्यक्तिगत मुकाबले शनिवार से शुरू होंगे, जिसमें और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। राजस्थान तीरंदाजी संघ के महासचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच अनिल जोशी ने खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *