अमेरिका डिपार्ट मुद्दे पर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर धकेला

यूथ कांग्रेस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर धकेला
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण, दोषी पुलिसकर्मियों को तुरंत बर्खास्त करे, अन्यथा कांग्रेस सड़को पर करेगी उग्र प्रदर्शन – यशपाल गहलोत
  • भाजपा सरकार सत्य को लाठी गोली से डराकर दबाना चाहती है लेकिन कांग्रेसी डरते नहीं – नितिन वत्सस

बीकानेर, 7 फरवरी। बीकानेर में बढ़ते नशे और अमेरिका में भारतीयों पर हुए अपमान के विरोध में प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस के साथियों पर बीकानेर पुलिस का बर्बरता पूर्वक लाठिया बरसाना निंदनीय है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने लाठी चार्ज करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों को तुरंत बर्खास्त नहीं किया गया तो जिला कांग्रेस कमेटी पुलिस और जिला प्रशासन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की रहेगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अमेरिका से डिपार्ट करते हुए भारतीय नागरिकों के पैरों और हाथों में जंजीर बांधने के मुद्दे पर यूथ कांग्रेस ने बीकानेर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। कुछ कार्यकर्ताओं के चोट भी आई, जिन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले गए। देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कांग्रेस नेता शुक्रवार दोपहर जैसे ही कलेक्ट्रेट के पास पहुंचे। पुलिस ने बेरिकेड्स से रास्ता बंद कर दिया। कार्यकर्ता भी पूरे जोश में थे और बेरिकेड्स को धक्का देकर आगे निकलने लगे। पुलिस और आरएएसी के जवानों को ये एहसास ही नहीं था कि कार्यकर्ता इतनी तेज गति से अंदर घुसने का प्रयास करेंगे।

जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरिकेड्स को धक्का दिया। तब एक-दो जवान बेरिकेड्स के नीचे आ गए। पुलिस और आरएसी के जवान संभले और कार्यकर्ताओं को पीछे धकेलने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए बार-बार अंदर जाने का प्रयास किया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं के हाथ और सिर में चोट आई।

देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने आरोप लगाया कि पुलिस ने निर्ममता के साथ यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला किया। घायल हो चुके कार्यकर्ताओं पर भी लाठीचार्ज का सिलसिला जारी रखा। जिससे कुछ लोगों को गंभीर चोट आई है। सियाग ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार प्रदेश और देश के यूथ का अपमान कर रही है। अमेरिका में भारतीय युवाओं को जिस तरह बेइज्जत करके निकाला गया, उससे साफ है कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के दबाव में है।

यशपाल गहलोत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अवाम के हक की बात लगातार उठाती रही है उठाती रहेगी लेकिन जिस तरह भाजपा सरकार में प्रशासन अपनी गुंडागर्दी पर उतरा है जो कि लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास है। जिसको किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। समय रहते जिला प्रशासन पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करे अन्यथा परिणाम भुगताने को तैयार रहे।

आज हुए लाठी चार्ज पर जिला संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने कहा कि भाजपा सरकार सत्य को लाठी गोली के दम पर दबाना चाहती है लेकिन भूल जाती है। कांग्रेस का हर एक सिपाही देश की आन बान शान और अस्मिता की लड़ाई को अंत तक लड़ना जानता है पुलिस प्रशासन की आज की कार्यवाही किसी भी स्तर पर सही नहीं ठहराई जा सकती और जिला पुलिस अधीक्षक ने दोषी पुलिसकर्मियों पर तुरंत कार्यवाही नहीं की तो आने वाले समय में कांग्रेस के सिपाही सड़को पर उतरेंगे और लाठी गोली का जवाब देने में पीछे नहीं हटेंगे।

आज के प्रदर्शन में हुए लाठी चार्ज की महासचिव रवि पुरोहित, राहुल जादूसंगत, मनोज किराडू, ने निंदा करते हुए दोषियों पर कार्यवाही की मांग की।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *