बीकानेर के डॉ. समीर धींगड़ा का अपोलो हॉस्पिटल, बेंगलुरु में रोबोटिक सर्जरी हेतु चयन

बीकानेर के डॉ. समीर धींगड़ा का अपोलो हॉस्पिटल, बेंगलुरु में रोबोटिक सर्जरी हेतु चयन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • बीकानेर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूनरासर से लेकर गुरुग्राम स्थित मेदांता के ऐतिहासिक हॉल से होते हुए बेंगलुरु के अपोलो हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर तक का रोमांचक सफर।

बीकानेर, 23 मई। बीकानेर के युवा एवं प्रतिभाशाली कार्डियोथोरैसिक वास्कुलर सर्जन (CTVS) डॉ. समीर धींगड़ा का बेंगलुरु के प्रतिष्ठित अपोलो हॉस्पिटल में रोबोटिक सर्जरी प्रशिक्षण एवं सेवाओं के लिए चयन होने पर बीकानेर में खुशी की लहर है। डॉ. धींगड़ा का चयन अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी तकनीक से जुड़ी विशेष टीम में किया गया है, जिसे चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पूनरासर से अपोलो बेंगलुरु तक का सफर
डॉ. धींगड़ा ने अपने करियर की शुरुआत बीकानेर के ग्रामीण क्षेत्रों से की। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पूनरासर, श्री कोलायत जी और हनुमानगढ़ के पल्लू में चिकित्सा अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने बीकानेर के पीबीएम स्थित हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल में डॉ. नरेश त्रेहन की टीम के साथ कार्य करना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने हार्ट हॉस्पिटल के उत्थान और हृदय रोगियों की सेवा में अथक परिश्रम किया।

pop ronak

रोबोटिक सर्जरी: आधुनिक चिकित्सा का भविष्य
अपनी इस उपलब्धि पर डॉ. धींगड़ा ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी आधुनिक चिकित्सा विज्ञान की वह उन्नत तकनीक है, जिसके माध्यम से जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता और कम समय में किए जा सकते हैं। इस तकनीक के प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं.

  • मरीजों को कम दर्द और कम रक्तस्राव (Bleeding)।
  • मरीज का शीघ्र स्वस्थ होना।
  • जटिल ऑपरेशनों में उच्च स्तर की सटीकता (Precision)।

उन्होंने कहा, “अपोलो हॉस्पिटल के डॉ. सत्यकी पी. नंबाला के साथ काम करना कार्डियक केयर के एक नए युग में कदम रखने जैसा है। हार्ट सर्जरी का भविष्य अभी से आकार ले रहा है और मैं इस रोमांचक बदलाव का हिस्सा बनकर खुद को धन्य महसूस करता हूँ।”

बीकानेर के लिए गौरव का विषय
डॉ. समीर धींगड़ा की इस उपलब्धि पर जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। रूबी खत्री धींगड़ा, मनीष धींगड़ा, सुनील, नरेश थरेजा, दामोदर तंवर, हरीश वर्मा, अनुज शेखावत, सतपाल, मंजू आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है। शहरवासियों का कहना है कि बीकानेर के लिए यह गर्व का विषय है कि यहाँ का एक युवा डॉक्टर अंतरराष्ट्रीय स्तर की अत्याधुनिक तकनीक में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है।

डॉ. धींगड़ा ने यह भी संकल्प दोहराया कि वे भविष्य में बीकानेर में भी ऐसी आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के माध्यम से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

sesumo school
sjps