वंदे गंगा अभियान को जन आंदोलन बनाएं, जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ें- मुख्य सचिव

वंदे गंगा अभियान को जन आंदोलन बनाएं, जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ें- मुख्य सचिव
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • प्रभारी सचिव और अधिकारी गांवों में करें रात्रि चौपाल और नाइट हाल्ट
  • जल संकट वाले जिलों में अभियान को गंभीरता से चलाने के निर्देश, 25 मई से होगा आगाज

बीकानेर, 23 मई। राजस्थान के मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने शनिवार को सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026” की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जल संरक्षण को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखकर इसे एक व्यापक जन आंदोलन बनाया जाए और गांव स्तर तक सक्रिय जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अधिकारियों को गांवों में ‘नाइट हाल्ट’ के निर्देश
मुख्य सचिव ने प्रशासनिक जवाबदेही और जन जुड़ाव पर जोर देते हुए प्रभारी सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों को गांवों में रात्रि चौपाल आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी को प्रति माह कम से कम एक रात गांव में प्रवास (नाइट हाल्ट) करना होगा। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्रोतों के पुनर्जीवन और जन जागरूकता गतिविधियों की जमीनी हकीकत को समझना और उन्हें और अधिक प्रभावी बनाना है।

pop ronak

लक्ष्य आधारित गतिविधियों पर जोर
मुख्य सचिव ने सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि जल संकट से जूझ रहे जिलों में अभियान को विशेष गति दी जाए। उन्होंने विभागों को लागत दक्षता और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर ध्यान देने को कहा। पंचायती राज विभाग के शासन सचिव श्री जोगा राम ने बताया कि अभियान की मॉनिटरिंग के लिए मोबाइल ऐप और रियल-टाइम रिपोर्टिंग व्यवस्था लागू की गई है।

बीकानेर में अभियान का खाका तैयार

बीकानेर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने बैठक में जिले की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीकानेर में अभियान का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा।

  • 25 मई: श्रीगंगानगर रोड स्थित 10वीं आरएसी बटालियन परिसर में जल संरक्षण संकल्प के साथ शुरुआत।
  • 26 से 31 मई: विभिन्न विभागों द्वारा जल स्रोतों की सफाई, वर्षा जल संचयन, पौधारोपण, रैलियां और श्रमदान।
  • 1 जून: जल संरक्षण विषय पर प्रदर्शनी और तकनीकी कार्यशालाएं।
  • 2 से 5 जून: पर्यावरण संरक्षण आधारित विशेष कार्यक्रम।
  • 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस): व्यापक जनभागीदारी गतिविधियों के साथ अभियान का समापन।

बैठक में मौजूद रहे आला अधिकारी
सचिवालय में आयोजित इस बैठक में विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रमुख शासन सचिव उपस्थित थे। बीकानेर कलेक्ट्रेट सभागार से जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन के साथ सीईओ जिला परिषद श्रीमती शैलजा पांडे, डीएफओ श्री जी. वैंकटेश, एडीएम प्रशासन श्री उम्मेद सिंह रतनू और अतिरिक्त संभागीय आयुक्त श्री यशपाल आहूजा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।

sesumo school
sjps