बाइक सहित सीवर लाइन में गिरे बाइक सवार , बीस घंटे बाद नगर निगम ने निकालकर दी बाइक

बाइक सहित सीवर लाइन में गिरे बाइक सवार , बीस घंटे बाद नगर निगम ने निकालकर दी बाइक
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

दस फीट गहरे नाले में गिरने से चोटिल

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 4 सितम्बर। बीकानेर में रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक नाले में गिर गए। बाइक सहित गिरे इन युवकों को ज्यादा चोट नहीं आई, लेकिन बाइक नाले में ही पड़ी रही, जिसे बीस घंटे बाद आज नगर निगम की क्रेन से बाहर निकाला गया।

pop ronak

बीकानेर के साजिद अपने भाई अब्दुला वकास के साथ बारिश के बाद काम जा रहा था। यहां रेलवे क्रासिंग के पास मटका गली से होकर निकल रहा था। तभी अचानक वो बाइक सहित नाले में जा गिरा। दरअसल, नाले के चारों तरफ किसी तरह की बेरिकेडिंग नहीं थी। बारिश के कारण पानी से नाला उफान पर था। ऐसे में वाहन चालक साजिद को पता ही नहीं चला कि नीचे से कब सड़क से नाले में पहुंच गया। नाले गिरने के साथ ही जोर से आवाज होने पर लोगों ने उसे और भाई अब्दुला को बाहर निकाल लिया। ये सारी घटना पास ही एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है।

मंगलवार को नगर निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर क्रेन के सहयोग से इस बाइक को बाहर निकाला। बाद में साजिद को मोबाइल फोन करके बुलाया और बाइक सुपुर्द की। साजिद का कहना है कि कई जगह से बाइक को नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि उसे व उसके भाई को ज्यादा चोट नहीं आई। क्षेत्र के लोगों ने इस नाले को बंद नहीं करने पर विरोध जताया है।

 

sjps
sesumo school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *