जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में दो दिवसीय महाअभियान का शुभारंभ

जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में दो दिवसीय महाअभियान का शुभारंभ
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • भाजपा बीकानेर शहर का जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ

बीकानेर, 16 मई। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के अंतर्गत शनिवार को भाजपा बीकानेर शहर जिला प्रशिक्षण वर्ग का भव्य शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस वैचारिक और संगठनात्मक प्रशिक्षण वर्ग का संचालन भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में किया जा रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन की रीढ़ हैं। यह कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त करने और संगठन की रीति-नीति को धरातल पर उतारने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति (अंत्योदय) तक पहुंचने के लिए संकल्पित है।

pop ronak

गौरवशाली इतिहास को दर्शाती प्रदर्शनी बनी मुख्य आकर्षण
प्रशिक्षण स्थल पर भाजपा की गौरवशाली यात्रा, संगठन विस्तार और राष्ट्र निर्माण में पार्टी की भूमिका को रेखांकित करती हुई एक भव्य प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रेरणादायी चित्रों, ऐतिहासिक निर्णयों और पार्टी की वैचारिक व संगठनात्मक यात्रा को डिजिटल व प्रिंट माध्यमों से बेहद खूबसूरती के साथ प्रदर्शित किया गया, जो कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी।

छह महत्वपूर्ण सत्रों में दिग्गजों ने दिया मार्गदर्शन
प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन कुल छह ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किए गए, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं की पाठशाला ली:

प्रथम सत्र (उद्घाटन): कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने “हमारा वैचारिक अधिष्ठान – एकात्म मानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं पंच निष्ठा” विषय पर बोलते हुए भाजपा की मूल विचारधारा और दर्शन की विस्तृत व्याख्या की।

द्वितीय सत्र: प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल ने “भाजपा का इतिहास एवं विकास” विषय पर जनसंघ से लेकर भाजपा तक की संघर्ष यात्रा और देशव्यापी विस्तार पर प्रकाश डाला।

तृतीय सत्र: संगठन जिला प्रभारी ओम सारस्वत ने “कार्यकर्ता विकास – गुण, आचरण और अपेक्षाएं” विषय के तहत कार्यकर्ताओं को अनुशासन, पार्टी मर्यादा और संगठनात्मक व्यवहार की जानकारी दी।

चतुर्थ सत्र: विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने “कार्य पद्धति” विषय पर सत्र लेते हुए संगठनात्मक कार्यों के प्रभावी संचालन और प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।

पंचम सत्र: पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने “कार्य विस्तार” विषय पर जोर देते हुए बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक अभेद्य व मजबूत करने के व्यावहारिक गुर सिखाए।

अंतिम सत्र: प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल ने “सोशल मीडिया, मीडिया, नई तकनीक (AI) एवं प्रभावी सूचना तंत्र” विषय पर बोलते हुए आज के दौर में डिजिटल माध्यमों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सकारात्मक व प्रभावी उपयोग की तकनीक सांझा की।

वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि दो दिवसीय महाअभियान के इस पहले दिन बीकानेर के राजनैतिक और संगठनात्मक क्षेत्र के कई दिग्गजों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, जेठानंद व्यास, जिला प्रभारी जालम सिंह भाटी, सत्यप्रकाश आचार्य, देवकिशन मारु, अखिलेश प्रताप सिंह, सुशीला कंवर राजपुरोहित, नारायण चोपड़ा, मोहन सुराणा, संपत पारीक, अशोक कुमार मीणा, रमजान अब्बासी। इसके साथ ही सैकड़ों निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

sesumo school
sjps