बीकानेर-दिल्ली और बीकानेर-जयपुर की फ्लाइट के समय में बदलाव

बीकानेर-दिल्ली और बीकानेर-जयपुर की फ्लाइट के समय में बदलाव
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • 30 मार्च से इंडिगो की फ्लाइट 11:35 बजे, जयपुर फ्लाइट रात 9:10 पर

बीकानेर, 18 मार्च। बीकानेर नाल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली दिल्ली और जयपुर की फ्लाइट्स के समय में परिवर्तन किया गया है। समर शेड्यूल के तहत 30 मार्च से इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट सुबह 10:05 बजे के बजाय 11:35 बजे उड़ान भरेगी। वहीं, जयपुर के लिए एलाइंस एयर की फ्लाइट अब दिन में नहीं, बल्कि रात 9:10 बजे उड़ान भरेगी। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की मांग पर दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E7443 के समय में बदलाव किया गया है। 29 मार्च तक यह फ्लाइट सुबह 10:05 बजे उड़ान भरेगी, लेकिन 30 मार्च से यह 11:35 बजे रवाना होगी और दोपहर 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से बीकानेर आने वाली फ्लाइट संख्या 6E7442 भी अपने पुराने समय 8:25 बजे की बजाय सुबह 10:10 बजे उड़ान भरेगी और 11:15 बजे बीकानेर पहुंचेगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बेहतर एयर कनेक्टिविटी सहित टाइमिंग परिवर्तन के प्रमुख लाभ

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

अन्य उड़ान के लिए नहीं करना होगा इंतजार

पहले बीकानेर से दिल्ली की फ्लाइट सुबह 10:05 बजे उड़ान भरती थी, जिससे यात्रियों को दिल्ली से अन्य उड़ानों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। अब यह फ्लाइट सुबह 11:35 बजे रवाना होगी और 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी, जिससे यात्री दोपहर और शाम की फ्लाइट्स आसानी से पकड़ सकेंगे। दिल्ली एयरपोर्ट से मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए कनेक्टिविटी अब ज्यादा सुविधाजनक होगी।

राजेन्द्र सिंह बघेला, निदेशक, नाल एयरपोर्ट बीकानेर के अनुसार जयपुर फ्लाइट के समय में बड़ा बदलाव किया गया है।

• पहले जयपुर की फ्लाइट दिन में चलती थी, जिससे दिल्ली या अन्य राज्यों के लिए तुरंत कोई विकल्प नहीं था।

• अब जयपुर की फ्लाइट रात 9:10 बजे उड़ान भरेगी, जिससे यात्रियों को जयपुर पहुंचकर रात की ट्रेन या बस लेने का विकल्प मिलेगा।
• जयपुर से दिल्ली, अहमदाबाद, पुणे और गोवा जैसे शहरों के लिए कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

एलाइंस एयर ने भी किया समय में बदलाव

बीकानेर-जयपुर फ्लाइट अब रात में उपलब्ध एलाइंस एयर की जयपुर फ्लाइट का समय भी बदल दिया गया है। अब यह दिन की बजाय रात 9:10 बजे बीकानेर से जयपुर के लिए उड़ान भरेगी और 10:40 बजे जयपुर पहुंचेगी। फ्लाइट संख्या 91833 बीकानेर से जयपुर सोमवार और शुक्रवार को रात 9:10 बजे रवाना होगी। जयपुर से यह फ्लाइट रात 10:40 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी और रात 11:55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से बीकानेर आने वाली फ्लाइट शाम 6:10 बजे रवाना होगी, जो जयपुर होते हुए रात 8:45 बजे बीकानेर पहुंचेगी।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *