5 लोगों ने दुकान में की तोड़फोड़, 6300 रुपये लूटे, पीड़ित ने कराया मामला दर्ज

5 लोगों ने दुकान में की तोड़फोड़, 6300 रुपये लूटे, पीड़ित ने कराया मामला दर्ज
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर दुकानदार से मारपीट

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नोखा, 18 मार्च। नोखा में एक दुकानदार से शराब के लिए पैसे मांगने और मना करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार देर रात्रि में पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।पंचारिया चौक के जेठमल पंचारिया की रोड़ा ग्राम रोड़ पर जनरल स्टोर है। 17 मार्च की शाम को रोड़ा के मांगीलाल बिश्रोई, श्रीराम बिश्रोई और तीन अन्य लोग उनकी दुकान पर आए। उन्होंने शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। जेठमल ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी दुकान में घुस गए। उन्होंने धक्का देकर जेठमल को गिरा दिया। इसके बाद गल्ले से 6300 रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने दुकान के काउंटर और डीप फ्रीजर का कांच भी तोड़ दिया।

pop ronak

आरोपियों ने जाते समय जेठमल को धमकी दी कि अगर उनके खिलाफ शिकायत की तो दुकान जला देंगे और गाड़ी से कुचल देंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *