निःशुल्क योग व खेलकूद संस्कार शिविर में उमड़े बच्चे, योग के साथ पारंपरिक खेलों का ले रहे आनंद

निःशुल्क योग व खेलकूद संस्कार शिविर में उमड़े बच्चे, योग के साथ पारंपरिक खेलों का ले रहे आनंद
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 15 जून। भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति एवं युवा भारत, बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में मुरलीधर व्यास नगर रोड स्थित बाबा रामदेव पार्क में ग्रीष्मकालीन अवकाश के मद्देनजर निःशुल्क योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में रोजाना सैकड़ों की संख्या में बालक-बालिकाएं और विभिन्न आयु वर्ग के योग साधक उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कार के त्रिवेणी संगम से जोड़कर उनमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इसी श्रृंखला में आज शिविर के दौरान बच्चों को शारीरिक व मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष योगाभ्यास कराया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ ताड़ासन, चक्रासन, सर्वांगासन, उत्तानपादासन और वृक्षासन जैसे महत्वपूर्ण आसनों का अभ्यास किया। योग सत्र के संपन्न होने के बाद बच्चों के मनोरंजन और शारीरिक दक्षता को परखने के लिए एक रोमांचक ‘बोरी दौड़’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका बच्चों ने जमकर आनंद लिया।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

सर्वांगीण विकास के लिए हो रही रचनात्मक गतिविधियां
शिविर संयोजक नंदकिशोर गहलोत ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस निःशुल्क शिविर का उद्देश्य केवल शारीरिक व्यायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नित्य योग के साथ-साथ अनेक सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और रचनात्मक प्रकल्पों का संचालन भी किया जा रहा है।

आज के सत्र के दौरान बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए युवा प्रभारी भवानीशंकर सांखला, नरेंद्र सुथार, विकास जोशी, जयचंद उपाध्याय, नथमल कच्छावा और सूर्या धामू उपस्थित रहे। इसके साथ ही मातृशक्ति टीम से गुड्डी देवी, शोभा, करिश्मा, हेमलता, योगिता और खुशी ने भी अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई और बच्चों को खेल-खेल में संस्कारवान बनने के लिए प्रेरित किया। यह शिविर क्षेत्र के बच्चों के लिए छुट्टियों का सदुपयोग करने का एक बेहतरीन माध्यम साबित हो रहा है।

sjps