श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भारतीय आदर्श विद्या मंदिर के बच्चों ने सजाई मनमोहक झांकी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भारतीय आदर्श विद्या मंदिर के बच्चों ने सजाई मनमोहक झांकी
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 3 सितंबर । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बीकानेर के जय नारायण व्यास (JNV) कॉलोनी स्थित भारतीय आदर्श विद्या मंदिर में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण एवं राधारानी की मनमोहक झांकी सजाई गई। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय जयकारों से गुंजायमान रहा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

झांकी में विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप में सजे हुए नजर आए। किसी ने हाथ में बांसुरी और सिर पर मोरपंख धारण किया तो कोई राधारानी के सुंदर रूप में सुसज्जित हुआ। यह झांकी विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर जेएनवी कॉलोनी के सेक्टर 4-E की विभिन्न गलियों से गुजरती हुई मूर्ति सर्किल चौराहे तक पहुंची। रास्ते में स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बाल स्वरूपों का स्वागत किया तथा बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

pop ronak

झांकी का समापन एवं विसर्जन सेक्टर स्थित सर्व सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और भगवान श्रीकृष्ण के पावन संदेशों से जोड़ना है। कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक और क्षेत्रीय नागरिक, बड़ी संख्या में शामिल हुए।