बच्चे शिक्षा के साथ सद्गुणों का विकास करें- मुनि दीप कुमार

बच्चे शिक्षा के साथ सद्गुणों का विकास करें- मुनि दीप कुमार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

तिरूपुर  , 23 नवम्बर। तमिलनाडु के तिरुपुर जिले के समनकोटे में गायत्री आश्रम में युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री दीप कुमार जी ठाणा 2 के सानिध्य में गायत्री परिवार द्वारा आश्रम में टयूलिप स्कूल के करीब 150 बच्चों के मध्य कार्यक्रम हुआ। जिसमें स्कूल की टीचर, गायत्री आश्रम के कार्यकर्ता गण आदि उपस्थित थे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मुनि श्री दीप कुमार जी ने कहा- विद्यार्थी अवस्था में स्कूली शिक्षा के साथ सद्गुणों का विकास भी करना चाहिए। स्कूली शिक्षा आजीविका भले दिला दे पर सद्गुणों के बिना अच्छे मानव नहीं बन सकते। जीवन में क्षमा, मृदुता, नैतिकता का विकास करना चाहिए साथ में कभी नशा नहीं करना ऐसा संकल्प आपके भविष्य को उज्ज्वल बना सकता है। मुनि श्री ने एक प्रेरक कहानी भी बच्चों को सुनाई ।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार के दक्षिण भारत विभाग के प्रचारक ऐरावत सिंह राजपुरोहित ने किया। कार्यक्रम में तिरुपुर तेरापंथी सभा अध्यक्ष अनिल आंचलिकता, प्रकाश दूगड़ उपस्थित थे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *