वसुंधरा राजे के करीबी भाजपा नेता का निधन, भाजपा में शोक की लहर

वसुंधरा राजे के करीबी भाजपा नेता का निधन, भाजपा में शोक की लहर
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

झालावाड़, 8 दिसंबर। राजस्थान की राजनीति में विशेष पहचान रखने वाले झालावाड़ जिले में शनिवार को भाजपा ने अपना एक बड़ा और वयोवृद्ध नेता खो दिया। झालावाड़ जिले में 11 बार पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे तथा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सबसे करीबी नेता श्रीकृष्ण पाटीदार का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें झालावाड़ भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता स्नेह और सम्मान से ‘बाबूजी’ के नाम से पुकारता था।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

झालावाड़ की राजनीति में अहम योगदान
श्रीकृष्ण पाटीदार झालावाड़ जिले में भाजपा की राजनीति के एक मजबूत स्तंभ माने जाते थे। उनका राजनीतिक सफर काफी लंबा रहा। पूर्व मंत्री अनंग कुमार जैन के बाद भाजपा संगठन की बागडोर श्रीकृष्ण पाटीदार के हाथों में आई थी। उन्होंने वसुंधरा राजे के कंधे से कंधा मिलाकर काम किया और कार्यकर्ताओं का विश्वास पार्टी संगठन में बढ़ाया। पाटीदार ने लंबे समय तक राजे के विश्वासपात्र बनकर उनकी अनुपस्थिति में झालावाड़ जिले की पूरी जिम्मेदारी संभाली।

pop ronak

पाटीदार का राजनीतिक सफरपार्टी पद: वह 11 बार झालावाड़ जिला भाजपा के अध्यक्ष रहे।सरकारी पद: वसुंधरा राजे की सरकार के दूसरे कार्यकाल (2013 से 2018) के दौरान वह राजस्थान के जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष रहे।स्थानीय पद: इसके अतिरिक्त, वह जिले में सहकारी बैंक के अध्यक्ष और जिला प्रमुख भी रहे।

वसुंधरा राजे ने जताया गहरा शोकपाटीदार पिछले करीब एक साल से लंबी बीमारी से जूझ रहे थे और उन्होंने आज करीब दिन में 11:30$ बजे अंतिम सांस ली। यह खबर मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को गहरा आघात लगा। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट X पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि “पूर्व मंत्री और भाजपा के समर्पित नेता श्रीकृष्ण पाटीदार के निधन का समाचार सुनकर मुझे गहरा आघात लगा है। ऐसा लग रहा है जैसे मैंने अपने एक भाई को खो दिया। मेरे लिए पाटीदार जी का निधन अपूरणीय क्षति है।”

sjps
sesumo school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *