बीकानेर नगर निगम में सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेसी पार्षदों का हंगामा

बीकानेर नगर निगम में सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेसी पार्षदों का हंगामा
quicjZaps 15 sept 2025
  • आयुक्त के कक्ष में दिया धरना, 3 प्रमुख मांगों पर बनी सहमति

बीकानेर, 12 अक्टूबर । शहर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था और मूलभूत समस्याओं को लेकर कांग्रेसी पार्षदों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। पूर्व में नगर निगम आयुक्त द्वारा दिए गए तीन दिन के आश्वासन के बावजूद सुधार न होने पर सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को कांग्रेसी पार्षदों ने एक बार फिर नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्षदों ने निगम आयुक्त के कक्ष में जमीन पर बैठकर धरना दिया और व्यवस्थाओं को लेकर भारी नाराजगी जताई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

धरने के दौरान पार्षदों ने महापौर के समक्ष भी शहर के विभिन्न वार्डों की समस्याएं रखीं, जिस पर महापौर ने संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाकर चर्चा की। बाद में निगम आयुक्त के पहुँचने पर पार्षदों ने उनके समक्ष अपनी मांगें रखीं। पार्षदों ने कहा कि वार्डों में ट्रैक्टर और ऑटो टिपर नियमित रूप से नहीं आ रहे हैं, जिससे कचरा संग्रहण ठप्प पड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो 16 अक्टूबर को आयोजित होने वाली नगर निगम की साधारण सभा में निगम प्रशासन और संबंधित सफाई ठेकेदार कंपनी के खिलाफ उग्र विरोध किया जाएगा।

pop ronak

वार्ता में इन 3 प्रमुख मांगों पर बनी सहमति

विशेष सफाई अभियान: निगम आयुक्त ने अतिरिक्त संसाधन व ट्रैक्टर लगाकर वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाने और सफाई व्यवस्था सुचारू करने का भरोसा दिलाया।

प्रति वार्ड 100 स्ट्रीट लाइटें: पार्षदों की मांग पर आयुक्त ने सर्वे करवाकर शहर के प्रत्येक वार्ड में 100 नई स्ट्रीट लाइटें लगवाने का आश्वासन दिया।

दीपावली से पहले मूलभूत सुधार: सफाई, सीवरेज, सड़क, नाली, क्रॉसिंग और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याओं का दीपावली त्यौहार से पहले प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया।

कांग्रेसी पार्षदों ने स्पष्ट किया कि जब तक आमजन को राहत नहीं मिलती, वे इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते रहेंगे। इस धरने में पार्षद जावेद पड़िहार, राहुल जादुसंगत, अकबर खादी, नंदलाल जावा, दुर्गादास छगानी, पार्षद प्रतिनिधि विकास तंवर, सविता मनीष जोशी, पूनमचंद, गौरीशंकर गहलोत, सरिता व्यास, धर्मवीर नाहटा, जितेंद्र सिंह, अनीस अली, मोहम्मद अतीक, सलमान खान, मोहम्मद हुसैन, जुला खां एवं पवन कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

खाओसा