चतुर्थ माँ नागेणची डांडिया उत्सव के पोस्टर का हुआ विमोचन
चतुर्थ 'माँ नागेणची डांडिया उत्सव' के पोस्टर का हुआ विमोचन

- सुदर्शनानगर में 18 अक्टूबर को खनकेंगे डांडिया, चतुर्थ ‘माँ नागेणची डांडिया उत्सव’ को लेकर उत्साह; बेस्ट ड्रेस, कपल और ग्रुप के लिए मिलेंगे नकद पुरस्कार
बीकानेर, 12 अक्टूबर । शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर सुदर्शना नगर महिला विकास समिति के तत्वावधान में आगामी 18 अक्टूबर (रविवार) को शहीद भगत सिंह पार्क में चतुर्थ ‘माँ नागेणची डांडिया उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य आयोजन को लेकर सोमवार को शहीद भगत सिंह पार्क में निर्दलीय पार्षद शुभकरण गहलोत के आतिथ्य में डांडिया एवं गरबा रास कार्यक्रम के पोस्टर, एंट्री पास और पम्फलेट्स का आधिकारिक विमोचन किया गया।


समिति की पूजा देवड़ा ने बताया कि 18 अक्टूबर को माता रानी की विशेष पूजा-अर्चना के बाद पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में पुरुष, महिलाएं, किशोर-किशोरियां, नवयुवक-युवतियां और बालगोपाल डांडिया व गरबा रास खेलेंगे।


विमोचन समारोह और सम्मान
पोस्टर विमोचन के अवसर पर चंद्रकला सेवग व कमला जांगिड़ ने पार्षद शुभकरण गहलोत को माता रानी का दुपट्टा ओढ़ाया, जबकि नीता शर्मा, रिंकी शर्मा और टीना लोहिया ने डांडिया भेंट किया। इसके साथ ही आशा जांगिड़, अनुराधा, राजकुमारी, पुष्पा तंवर, रेखा खत्री और उर्मिला पाल ने माता रानी का चित्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
आकर्षक पुरस्कार और निःशुल्क एंट्री पास
समिति की नीता शर्मा ने जानकारी दी कि डांडिया और गरबा रास प्रतियोगिता के दौरान ‘बेस्ट ड्रेस’, ‘बेस्ट हेयर स्टाइल’, ‘बेस्ट किड्स’, ‘बेस्ट कपल’ और ‘बेस्ट ग्रुप’ श्रेणियों में आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। समिति की भावना जांगिड़ ने बताया कि ‘डांडिया रसिक अवार्ड’ के तहत प्रथम पुरस्कार 1100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 700 रुपये और तृतीय पुरस्कार 500 रुपये नकद दिया जाएगा।
चंद्रकला ने बताया कि कार्यक्रम के निःशुल्क एंट्री पास मंगलवार से क्षेत्र में घर-घर जाकर वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर आनंद शुक्ला, नवीन जांगिड़ (कांग्रेस प्रत्याशी), नरेंद्र लोहिया, परमेश्वर जांगिड़, मनीष भोजक, हनी सिंह, डॉ. करण पुरोहित, मनीष जांगिड़, नरेंद्र सेवग, हेमंत सेवग, पंकज जांगिड़, तरुण भोजक और रितुराज शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन शंकर सेवग ने किया तथा सभी का आभार ज्ञापित किया।

