कनेक्ट डोर टू डोर अभियान आयोजित

कनेक्ट डोर टू डोर अभियान आयोजित
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर , 16 अप्रैल। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वाधान में कनेक्ट डोर टू डोर कार्यशाला गंगाशहर महिला मंडल द्वारा श्रीमती सुधा डालचंद भूरा के निवास स्थान पर आयोजित की गई । जिसमें महावीर चौक से गौतम चौक तक, व सामसुखा गली तक की महिलाओं ने भाग लिया ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सर्वप्रथम नवकार मंत्र का उच्चारण कर कार्यक्रम को शुरू किया गया फिर मंगलाचरण महिला मंडल की बहिनों द्वारा किया गया। महिला मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती मधु छाजेड़ ने महिला मंडल की मुख्य चार योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। तत्पश्चात महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती संजू लालाणी ने महिला मंडल से संबंधित छोटी-छोटी जानकारियां दी. बहिनों को मोटिवेट किया उनको आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

pop ronak

संजू लालनी ने महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए आह्वान किया। उन्हें प्रेरणा दी की वह तत्व ज्ञान, जैन विद्या, तेरापंथ दर्शनअन्य ज्ञानवर्धक परीक्षा दे। अपने खुद की एक पहचान बनाएं। सभी का आभार ज्ञापन श्रीमती सुधा भूरा ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती मंजू लुनिया ने किया । जिसमें लगभग 40 महिलाओं की उपस्थिति थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *