मतदाता जागरूकता अभियान से जुड़ी करुणा इंटरनेशनल

मतदाता जागरूकता अभियान से जुड़ी करुणा इंटरनेशनल
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा सीताराम जाट ने किया बैनर का लोकार्पण

बीकानेर, 16 अप्रैल। बच्चों में करुणा, जीव दया, नैतिकता एवं संस्कारों के उत्थान हेतु समर्पित करुणा इंटरनेशनल, बीकानेर भी मतदाता जागरूकता अभियान से जुड़ गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संस्था के बीकानेर केंद्र के सचिव गिरिराज खैरीवाल के मुताबिक संस्था द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थाओं एवं अन्य स्थानों पर बैनर लगाकर शत प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित किये जाने का बीड़ा उठाया गया है। खैरीवाल ने बताया कि संस्था के जागरूकता अभियान के बैनर का लोकार्पण मंगलवार शाम को शिक्षा निदेशालय में निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सीताराम जाट ने किया।

pop ronak

इस अवसर पर स्टाफ आफिसर डॉ. अजय कुमार रंगा एवं सहायक निदेशक चंद्र किरण पंवार, करूणा इंटरनेशनल के उपाध्यक्ष राजेश रंगा, सचिव गिरिराज खैरीवाल, शिक्षाधिकारी घनश्याम साध, लोकेश कुमार मोदी इत्यादि भी उपस्थित थे।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *