श्री जैन कन्या पी.जी. महाविद्यालय में सांस्कृतिक खेलकूद सप्ताह का आगाज

खूमराज पंवार परिवार ने गंगा-जानकी की स्मृति में प्याऊ बनाकर समाज को सौंपी
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 19 दिसम्बर। श्री जैन कन्या पी.जी. महाविद्यालय में सांस्कृतिक और खेलकूद सप्ताह मिंगल-2024 का शुभारम्भ हुआ, प्राचार्य डाॅ सन्ध्या सक्सेना ने मिंगल-2024 के उद्घाटन में छात्राओ की सभी गतिविधियों में सहभागिता से अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करने का संदेश दिया। सप्ताह ‘‘ मिंगल-2024 ‘‘ के प्रभारी डाॅ. राजेन्द्र जोशी ने सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाली विविध गतिविधियों का परिचय देेते हुए छात्राओं के खेल भावना से खेलते हुए सामुदायिक सद्भाव ग्रहण करने की कही ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

खेल प्रशिक्षक अरूण सक्सेना के अनुसार सप्ताह के प्रथम दिन रस्सा कस्सी, 100 मीटर दौड़, तीन टांग दौड़, लम्बी कूद और वाॅलीबाॅल प्रतियोगितायें आयोजित हुई । इन प्रतियोगिताओं में रस्सा कस्सी मे कु. दीप्ति आचार्य की टीम विजेता और मेघा सुथार की टीम उप विजेता रही, इसी प्रकार 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर रिद्धि जैन, द्वितीय खुशी खजान्ची, चंचल भाटी तृतीय स्थान पर रही , तीन टांग दौड़ में अंशु एण्ड हर्षिता-प्रथम, नेहा एण्ड रिद्धिमा द्वितीय, ज्योति एण्ड रिद्धि तृतीय स्थान पर रही । लम्बी कूद में चंचल भाटी प्रथम, रिद्धि द्वितीय एवं भारती मेघवाल तृतीय स्थान पर रही । वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में एकता एण्ड टीम विजेता रही । सभी प्रतियोगिताओं के प्रभारी व्याख्याताओं ने खेलों के दौरान व्यवस्था बनाये रखने के लिये सजगता पूर्ण मुस्तैद रहे । खेल प्रतियोगिताओं को लेकर दर्शक छात्राओं में पूर्ण जोश और उत्साह देखा गया ।

pop ronak

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *