कांग्रेस जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने की प्रदेशाध्यक्ष से मुलाकात की

कांग्रेस जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने की प्रदेशाध्यक्ष से मुलाकात की
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • संगठनात्मक स्वरूप पर विस्तृत चर्चा

बीकानेर 19 दिसंबर . बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने आज जयपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वार रूम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा से मुलाकात कर बीकानेर संगठन के बारे में विस्तृत चर्चा की। संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि दोनों ने अलग से व्यक्तिगत बातचीत की इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि वर्तमान समय बहुत ज्यादा संघर्ष करने का और पार्टी के प्रति अपने उतर दायित्व को निभाने का है और जो व्यक्ति जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस और अग्रिम संगठनों में मंडलों में जमे पड़े है। जो संगठन के कार्यों में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करवाते उन्हें तुरंत उनके पद से बर्खास्त कर नए लोगों को जोड़े ताकि संगठन की ताकत और कार्यक्रम को बल मिले।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

यशपाल गहलोत ने प्रदेशाध्यक्ष को अब तक की गतिविधियों और बीकानेर की राजनैतिक हालात की विस्तृत रिपोर्ट देते हुए कहा कि बीकानेर शहर जिला कांग्रेस प्रदेश और एआईसीसी से प्राप्त निर्देशों के अलावा भी जिला स्तरीय कार्यक्रम लगातार आयोजित कर रही है और आगे इनमें ज्यादा सक्रियता लाई जाएगी।डोटासरा ने स्पष्ट किया कि जनवरी से केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ और स्थानीय स्तर के मुद्दों के लिए शहर कांग्रेस पूरी मुस्तैदी के साथ सक्रियता तो और बढ़ावे उसके साथ उन लोगों को संगठन में स्थान देवे जो पार्टी के प्रति और संगठन के प्रति पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का इच्छुक हो निष्क्रिय की फौज की आवश्यकता नहीं। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात करने वालो में प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ, जिला महासचिव रवि पुरोहित, जिला महासचिव मनोज किराडू शामिल थे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *