बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो में उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए दर्शन जैन सांड सम्मानित

बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो में उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए दर्शन जैन सांड सम्मानित
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने थपथपाई पीठ

बीकानेर, 10 जनवरी । बीकानेर व्यापार मंडल द्वारा आयोजित ‘बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो’ के सफल और भव्य आयोजन ने व्यापारिक हलकों में नई ऊर्जा भर दी है। इस एक्सपो के शानदार प्रबंधन और तकनीकी रूप से उत्कृष्ट संचालन के लिए युवा उद्यमी दर्शन जैन सांड को केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री माननीय अर्जुन राम मेघवाल द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मंत्री मेघवाल ने सम्मान समारोह के दौरान कहा कि दर्शन जैसे युवा नेतृत्व ने अपनी दूरगामी सोच से इस ट्रेड एक्सपो को न केवल भव्य बनाया, बल्कि बीकानेर के उद्योग जगत को एक वैश्विक पहचान देने की दिशा में सराहनीय कार्य किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

व्यापार मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने दर्शन जैन सांड की कार्यशैली की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दर्शन ने अपनी ‘युवा सोच’ और सशक्त प्रबंधन कौशल से ट्रेड एक्सपो में चार चांद लगा दिए हैं। राठी ने उन्हें ‘यूथ बिजनेस आइकॉन’ की संज्ञा देते हुए कहा कि जिस लगन और मेहनत से उन्होंने इस वृहद आयोजन की कमान संभाली, वह नई पीढ़ी के उद्यमियों के लिए एक प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जोर दिया कि बीकानेर के व्यापार और औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए युवाओं का इसी तरह आगे आना समय की मांग है।

pop ronak

ट्रेड फेयर एक्सपो के दौरान दर्शन जैन सांड द्वारा किए गए नवाचारों और संगठनात्मक कौशल की व्यापार मंडल की पूरी टीम ने भी मुक्त कंठ से सराहना की। एक्सपो में शामिल हुए अन्य व्यापारियों का मानना है कि इस तरह के आयोजनों के कुशल प्रबंधन से बीकानेर के स्थानीय उत्पादों और उद्योगों को बड़ा बाजार उपलब्ध होता है। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी दर्शन को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित कि

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *