दास्ताने शहीदे आजम भगत सिंह कार्यक्रम आयोजित, दास्तानगो पूनम गिरधानी और उस्मान सिद्दीकी ने बांधा समां

दास्ताने शहीदे आजम भगत सिंह कार्यक्रम आयोजित, दास्तानगो पूनम गिरधानी और उस्मान सिद्दीकी ने बांधा समां
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 12 अगस्त: ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत, जिला प्रशासन, नगर निगम और बीकानेर विकास प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में रवींद्र रंगमंच पर दास्ताने शहीद आजम भगत सिंह और संगीत-ए-तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
देशभक्ति से सराबोर दास्तानगोई
कार्यक्रम में दिल्ली के प्रसिद्ध दास्तानगो पूनम गिरधानी और उस्मान सिद्दीकी ने भगत सिंह के जीवन से जुड़े लम्हों को बेहद ख़ूबसूरत तरीक़े से प्रस्तुत कर पूरे माहौल को देशभक्तिमय बना दिया। उन्होंने अपने उर्दू लहज़े में भगत सिंह की वीरता, देशप्रेम और आज़ादी के जूनून को जीवंत कर दिया, जिससे ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उनकी कहानी कहने की मनमोहक विधा ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और इस कला को एक नई पहचान दिलाई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति
इस अवसर पर महानिरीक्षक पुलिस हेमंत कुमार शर्मा, डीआईजी भुवन भूषण यादव, जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि, नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्रीमती अपर्णा गुप्ता, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल, राजस्व अपील अधिकारी उम्मेद सिंह रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कार्मिक और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति
दास्तानगोई से पहले, नवीन आचार्य और उनकी पार्टी ने देशभक्ति से जुड़े गीतों की शानदार प्रस्तुति दी, जिससे आमजन देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गए। नवीन ने “संदेशे आते हैं”, “जब जीरो दिया मेरे भारत ने” और “मेरे देश की धरती” जैसे लोकप्रिय देशभक्ति गीतों से समां बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन गोपाल जोशी ने किया। इस दौरान शहर के अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *