भीनासर में शराब के नशे में कुंडी में कूदने से मौत

शराब के नशे में कुंडी में कूदने से मौत
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

 

रात दस बजे नशे की हालत में घर आया, छत पर बनी कुंडी में कूद गया

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 26 जुलाई। शराब के नशे में एक युवक अपने ही घर की छत पर बनी कुंडी में कूद गया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पिछले पंद्रह साल से युवक शराब पीता था, नशे की हालत में वो कुंड में कूद गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

pop ronak

भीनासर में रहने वाले कोडाराम नायक ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा महावीर नायक (35) शराब पीता था। पिछले पंद्रह साल से उसे शराब की लत थी। बुधवार की रात दस बजे वो शराब के नशे में आया, सीधे छत पर गया और कुंडी में कूद गया। घर वालों को पता ही नहीं चला कि वो कब आया और कब ऊपर जाकर कुंडी में कूद गया।

गुरुवार दोपहर चार बजे घर वालों ने किसी कारण ऊपर की कुंडी खोली तो उसमें महावीर गिरा मिला। तुरंत बाहर निकाला गया। पीबीएम अस्पताल ले गए, तब तक उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस भी बाद में मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पिता कोडाराम की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

शराब ने ली तीन जान

बीकानेर में पिछले दो दिन में शराब के कारण तीन युवाओं की मौत हो चुकी है। तीनों को पीबीएम अस्पताल लाया गया, मर्ग दर्ज कराई गई। तीनों मामलों ने परिजनों ने पुष्टि की है कि अत्यधिक शराब पीने के कारण इनकी मौत हो गई है।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *