एसजेपीएस – अदम्य साहस और पराक्रम के प्रतीक ‘कारगिल विजय दिवस’ को जोश से मनाया

एसजेपीएस - अदम्य साहस और पराक्रम के प्रतीक 'कारगिल विजय दिवस' को जोश से मनाया
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 26 जुलाई। श्री जैन पब्लिक स्कूल, बीकानेर ने विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन कर कारगिल में 60 दिन तक चले ऑपरेशन विजय की सफलता में शहीद हुए रणबांकुरों को याद करते हुए 25 वीं वर्षगाँठ पर ‘कारगिल विजय दिवस’ मनाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर शहीद हुए भारतीय सेना के वीर सिपाहियों के संक्षिप्त विवरण के साथ चित्रों की प्रदर्शनी की गई। स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने वीर शहीदों को सलामी दी तथा विद्यार्थियों ने लघु-नाटिका के माध्यम से शहीदों के शौर्य, पराक्रम और बलिदान की वीर गाथा को दर्शाया व देशप्रेम से जुड़े स्लोगन एवं नारों के साथ देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए एवं भारत की अखंडता एवं एकता को बनाए रखने के लिए शपथ लेते हुए भारत भूमि की रक्षा के समर्थन में नारे लगाए तथा श्रद्धांजलि स्वरुप 2 मिनट का मौन रखा गया।

pop ronak

शाला की प्रधानाचार्या रूपश्री सिपानी ने कारगिल विजय दिवस को सेना के अदम्य साहस और वीरता का अनुपम उदाहरण बताते हुए भारतीय जवानों को इस जीत के लिए आभार एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए विद्यार्थियों को देश की अस्मिता, संप्रभुता एवं गौरव को बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहने हेतु प्रेरित किया।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *