सड़क पर तड़पते रहे युवक की मौत

mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • बेकाबू बोलेरो पलटने से हुआ था हादसा
  • सुबह ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया, रास्ते में दम तोड़ा

बीकानेर , 3 मार्च।श्रीडूंगरगढ़ के आडसर गांव के पास सड़क हादसे में घायल हुए युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसे श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर और बीकानेर से जयपुर के लिए रेफर किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। हादसा बीती रात करीब ढाई बजे स्टेट हाईवे पर बोलेरो के बेकाबू होकर एक चारदीवारी से टकराने से हुआ था। हादसा तो रात करीब ढाई बजे हुआ लेकिन सुबह तक घायल वहीं पर तड़पता रहा। सड़क से दूर होने के कारण इस मार्ग से निकले किसी वाहन चालक को भी हादसे के बारे में पता नहीं चल सका।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुलिस के अनुसार बीती रात आड़सर गांव के पास दुर्घटना हुई। इसी हादसे में घायल युवक की मौत हो गई है। देर रात स्टेट हाईवे पर एक बोलेरो गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई और गाड़ी पास ही स्थित एक बाड़े के दरवाजे को तोड़ कर दीवार में घुस गई। रात को हुए हादसे में आसपास किसी को इसकी जानकारी नहीं लग पाई।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

सुबह दुर्घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने बोलेरो सवार घायल 30 वर्षीय धर्मवीर सिंह निवासी सादासर, चुरू को सुबह 7 बजे श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से चिकित्सकों ने उसे बीकानेर रेफर कर दिया। घायल की गंभीर स्थिति देखकर बीकानेर से भी जयपुर रेफर कर दिया गया।

मृतक के भाई पवन सिंह पुत्र रूणेत सिंह राजपूत ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका भाई श्रीडूंगरगढ़ आया था वहां से गांव आ रहा था। वह आड़सर के पास दुर्घटना का शिकार हो गया। गंभीर स्थिति में जयपुर ले जाते समय बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ तक पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *