62 वर्षीय व्यक्ति पर दिनदहाड़े कातिलाना हमला

62 वर्षीय व्यक्ति पर दिनदहाड़े कातिलाना हमला
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 3 मार्च। नयाशहर थाना क्षेत्र सीताराम गेट सामने गली में सुबह 10 बजे करीब 5 – 7 लोगों ने एक राय होकर ओमप्रकाश स्वामी पुत्र मिंडाराम स्वामी उम्र 62 वर्ष के ऊपर तलवार, लोहे की राड से कातिलाना हमला कर जान से मारने का प्रयास किया ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गंभीर रूप से घायल ओम प्रकाश को परिवारजन ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे प्राथमिक चिकित्सा व जांचों के उपरांत गंभीर हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर के इमरजेंसी वार्ड में ओमप्रकाश को भर्ती कर लिया गया और अब हालत खतरे से बाहर है ।

pop ronak

ओमप्रकाश स्वामी के परिवार जनों ने बताया कि पूर्व में भी नामजद लोग हमारे घर में नाजायज घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट की घटनाएं कर चुके हैं परंतु नया शहर थाने में हमारी तब कोई सुनवाई नहीं हुई और इस कारण परिवार जनों ने जरिए इस्तगासा रिपोर्ट दर्ज करवाई परंतु आज तक कोई कार्यवाही पुलिस ने नहीं की थी ।
फिलाल पुलिस जांच में जुट गई है और ओमप्रकाश के बयान ले लिएं हैं।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *