दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज राहत के बीच बड़ा झटका लगा है

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज राहत के बीच बड़ा झटका लगा है
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई केस मामले में 25 जुलाई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

नयी दिल्ली , 12 जुलाई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज राहत के बीच बड़ा झटका लगा है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई केस में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 25 जुलाई तक बढ़ा दी है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने आज ही सीएम अरविंद केजरीवाल को कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत दी है। हालांकि सीबीआई के द्वारा दर्ज मामले की वजह से अरविंद केजरीवाल अभी भी जेल में ही रहेंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बता दें कि सीबीआई ने केजरीवाल को 26 जून को कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया था।

pop ronak

ईडी के मामले में जमानत मिलने के बाद भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अभी जेल में ही रहेंगे, क्योंकि उन्हें सीबीआई के केस में जमानत नहीं मिली है। सीबीआई ने कथित आबकारी नीति घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। इसी मामले में आज राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को बड़ा झटका दिया। सीबीआई के द्वारा गिरफ्तारी के मामले में आज राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत को 25 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है, ऐसे में अरविंद केजरीवाल को जेल में ही रहना होगा।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने ईडी के मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत दिया है। सीएम केजरीवाल ने ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए याचिका दाखिल की थी, जिस पर आज सुनवाई और केजरीवाल को जमानत का आदेश भी मिल गया। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *