गंगाशहर के व्यापार नगर में अतिक्रमण व अवैध निर्माण रोकने की मांग

गंगाशहर के व्यापार नगर में अतिक्रमण व अवैध निर्माण रोकने की मांग
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • मुख्यमंत्री व प्रशासन को भेजा ज्ञापन

बीकानेर, 28 अगस्त । गंगाशहर के व्यापार नगर स्थित नागरिक परिषद ने क्षेत्र में हो रहे अवैध अतिक्रमण और नियमों के विपरीत चल रहे निर्माण कार्यों पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में नागरिकों ने मुख्यमंत्री, संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर, बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) के सचिव तथा नगर निगम के अधिकारियों को ज्ञापन भेजने के साथ ही राजस्थान सरकार के संपर्क पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

रिहायशी इलाके में नियम विरुद्ध स्कूल संचालन और सुरक्षा पर सवाल

pop ronak

व्यापार नगर के प्रमुख रमेश बिश्नोई ने बताया कि क्षेत्र में अतिक्रमण और BDA तथा नगर निगम के नियमों को ताक पर रखकर लगातार निर्माण कार्य जारी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रिहायशी इलाके में बिना समुचित हवा, पार्किंग और अग्निशमन सुरक्षा मानकों के एक स्कूल का संचालन किया जा रहा है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

बिना सेटबैक अवैध निर्माण और खाली कियोस्क बने सामाजिक समस्या

रमेश बिश्नोई के अनुसार व्यापार नगर के ए, बी और सी ब्लॉक में BDA के स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बिना सेटबैक छोड़े मकान, व्यावसायिक केंद्र, बेसमेंट और बालकनियों का निर्माण किया जा रहा है। इससे पड़ोसियों और आम राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है।

इसके अलावा, नगर विकास न्यास द्वारा बनाए गए कियोस्क (क्यूसेक) के शटर असामाजिक तत्व उखाड़ कर ले गए हैं। वर्तमान में ये खाली कियोस्क नशेड़ियों और अवैध गतिविधियां चलाने वालों के अड्डे बन चुके हैं। पास ही स्थित प्राचीन हनुमान जी व शनिदेव मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को इन असामाजिक तत्वों और आवारा पशुओं के जमावड़े के कारण असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है।

नागरिकों ने चेताया है कि व्यक्तिगत संपर्क और लगातार शिकायतों के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है, जिससे क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है।