दीपावली से पहले दुकान लगाने को लेकर हुआ दो पक्षों में विवाद, चाकू से घायल को ट्रोमा सेंटर में भर्ती

shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 1 नवम्बर। बीकानेर में दीपावली से पहले दुकान लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान एक युवक ने दूसरे पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां अभी इलाज चल रहा है। घटना की एफआईआर सदर थाने में दर्ज हुई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुलिस के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के चौखूंटी एरिया में विवाद हुआ है। जहां खुशबू जनरल स्टोर के पास रात करीब आठ से नौ बजे के बीच दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दो युवकों में हाथापाई हो गई। इसी दौरान आसिफ पुत्र नजीर खान के चाकू लगा। वो घायल हो गया। काफी खून बह गया। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया। जहां उसे भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। बेड नंबर पंद्रह पर भर्ती आसिफ का इलाज अभी चल रहा है।

pop ronak

उसके बयान के आधार पर सदर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। बयान में आसिफ ने पुलिस को बताया कि दुकान लगाने के विवाद के चलते गैरसरिया क्षेत्र में रहने वाले सिकंदर लोदरा पुत्र सलीम ने उस पर चाकू से वार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि घटनाक्रम का पता चल सके। इस बारे में सिकंदर लोदारा की गिरफ्तारी के लिए मशक्कत की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *