सर्व कामागर सेवा संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ

सर्व कामागर सेवा संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर जिले में धन्नादास साध को अध्यक्ष व लक्ष्मण कुमावत को महामंत्री सर्व सम्मति से मनोनीत

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 25 दिसंबर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर सर्व कामागर सेवा संघ की बैठक का आयोजन बंगला नगर में रखा गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित ने की।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष पुरोहित ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के कथन को हमें चरितार्थ करते हुए आगे बढना होगा उन्होंने कहा था कि जब तक अंतिम क्षोर तक बैठे व्यक्ति को योजना लाभ मिले ऐसी कार्यशैली से काम करना होगा तभी हमारा राष्ट्र उन्नत और समृद्धिशाली बनेगा।

संघ के निर्माण श्रमिक व असंगठित सदस्यों को कंधे से कंधा मिलाकर काम करना होगा तभी हम मजदूरों के हक हकूक की लडाई जीत पायेगा । नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष धन्नादास ने कहा कि संघ ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उस पर खरा उतरते हुए निर्माण श्रमिकों के हितार्थ कार्य करके का हर सम्भव प्रयास सदैव करुंगा ।

जिला महामंत्री लक्ष्मण कुमावत ने कहा मुझ जैसे साधारण से निर्माण श्रमिक को संघ ने जो कार्यभार दिया उसे पूर्ण निष्ठा से वहन करुंगा। प्रदेश महामंत्री आर एस हर्ष ने नवनिर्वाचित जिले के पदाधिकारियों से कहा कि अतिशीघ्र अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करके संघ को प्रेषित करे।

इस अवसर पर संघ के जितेन्द्र सुथार, चन्द्र प्रकाश,सुभाष पुरोहित,राजू गहलोत, कानाराम, कैलाश सारस्वत, गुमानाराम, रामदेव सुथार,सांवर लाल,नंद किशोर,गणेश कुमार, हुक्माराम,बरकत अली, हनुमानाराम,अशोक कुमार, हनुमान कुमावत,रामलाल कुमावत, रामलाल कुम्हार, इमरान,ओम प्रकाश सुधार, बाबूलाल कुमावत,गणेश कुमावत,महेश कुमावत सहित सैकड़ों संघ सदस्य उपस्थित रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *