चार दिवसीय सौंदर्य एवं केश सज्जा प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन

चार दिवसीय सौंदर्य एवं केश सज्जा प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 25 दिसंबर । आर.एल.जी. गर्ल्स एपावरमेंट फाउंडेशन और रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन के सयुक्त तत्वाधान में 25 दिसम्बर से चार दिवसीय सौंदर्य एवं केश सज्जा प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन पवनपुरी साउथ एक्सटेन्सन मे स्थित ब्लू मून स्कूल मे वरिष्ठ लीलावती बिनावरा व सरोज बिनावरा के कर कमलो द्वारा किया गया।
फाउंडेशन की संस्थापक एवं समाजसेविका डॉ अर्पिता गुप्ता व क्लब अध्यक्ष ऋषि आचार्य ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि का स्वागत किया| सहयाक प्रांतपाल गुलाब सोनी ने बताया की इस कार्यशाला में श्री मस्त लक्सईरिऔस यूनिसेक्स सेलॉन के निदेशक एवं क्लब सदस्य प्रभुलाल सेन अपनी टीम के साथ विद्यार्थियों को सौंदर्य एवं केश सज्जा का प्रशिक्षण देंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सचिव राजेश पारीक ने बताया की क्लब निरंतर समाज सेवा से जुड़े कार्य करता रहता है आगामी दिनों में भी ऐसे नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम करने की योजना है जिससे महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। कार्यक्रम मे आगामी अध्यक्ष गिरिराज जोशी, सचिव राजेश पारीक, देवनारायण छगाणी, ज्योति, मास्टर गोविंद उपस्थित रहे।

pop ronak
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *