तेरापंथ जैन विद्यालय, पट्टालम में दीवाली मेला का आयोजन

तेरापंथ जैन विद्यालय, पट्टालम में दीवाली मेला का आयोजन
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

चेन्नई, 17 अक्टूबर 2025। तेरापंथ जैन विद्यालय (टी. जे. वी.), पट्टालम, चेन्नई के प्रांगण में शुक्रवार को दीवाली मेले का भव्य आयोजन किया गया, जहाँ बच्चों और अभिभावकों का भारी हुजूम उमड़ा।
कार्यक्रम का शुभारंभ ईश-वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर लक्ष्मी पूजा की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मेले के आकर्षण: मेले में बच्चों और छात्रों ने विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाईं। इन दुकानों में चाट-पकौड़ी, आभूषण, कपड़े, हॉरर हाउस, गेम्स और अन्य स्टॉल शामिल थे। छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था, जो हर क्षेत्र में अपनी निपुणता दिखाने में सक्षम रहे।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

उपस्थिति: इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के गणमान्य सदस्य उपस्थित थे, जिनमें मैनेजिंग ट्रस्टी इन्फ्रास्ट्रक्चर-2 श्री विमल कुमार चिप्पड़, जनरल सेक्रेटरी महावीरचंद गेलेडा, ज्वाइंट सेक्रेटरी विनोद कुमार धोका, कोषाध्यक्ष विकास सेठिया, कॉरसपोंडेंट संजय भंसाली, और कन्वीनर प्रवीण बाबेल शामिल थे।

समापन: मेले में लकी ड्रा भी निकाला गया, और जीतने वाले को इनाम दिया गया। सभी पदाधिकारियों और अभिभावकों ने इस मेले का खूब आनंद उठाया।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *