दिवेर जैन परिषद् का स्नेह मिलन आयोजित हुआ

दिवेर जैन परिषद् का स्नेह मिलन आयोजित हुआ
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

चेन्नई, 31 दिसम्बर। दिवेर जैन परिषद् चेन्नई का स्नेह मिलन पुनेरी जिमखाना क्लब, पुनेरी में इन्दरचंद डुंगरवाल की अध्यक्षता में प्रातः 8.00 बजे प्रारंभ हुआ। अल्पाहार के पश्चात प्रथम सत्र में खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। मध्यान्ह 1.30 बजे भोजन के पश्चात पुनः सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रभारी राकेश चोरड़िया, मीना नाहर, रीना डुंगरवाल एवं सहयोगी ने बख़ूबी किया। मध्याह्न 3.30 बजे हाई टी के पश्चात स्नेह मिलन के तीसरे सत्र में वार्षिक बैठक प्रारम्भ हुई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मंगलाचरण के पश्चात स्व. श्री शांतिलालजी सुराणा को श्रद्धांजलि दी गईं। गत स्नेह मिलन की रिपोर्ट का वाचन सहमंत्री अरविन्द लोढ़ा ने किया। अध्यक्ष महोदय ने पधारे हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया एवं परिषद् की विशेष जानकारी प्रस्तुत की। आचार्य महाश्रमण तेरापंथ जैन पब्लिक स्कूल- माधावरम के चेयरमेन तनसुखलाल नाहर, महामंत्री सुरेश नाहर, उत्तर चेन्नई तेरापंथ सभा अध्यक्ष इंदरचंद डुंगरवाल, दिवेर के वयोवृद्ध श्रावक मदनलालजी नाहर एवं वयोवृद्ध श्राविका श्रीमती शांतादेवी नाहर का माला, शॉल द्वारा सम्मान किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

तनसुखलाल नाहर एवं बाबूलाल डुंगरवाल ने अपने विचारों की अभिव्यक्ति की। मास्टर चिन्मय चोरड़िया ने गीत द्वारा सबका दिल जीत लिया। सुश्री दीप्ती नाहर द्वारा पॉडकास्ट, जो स्वयं की स्क्रिप्ट एवं आवाज में था, सभी को सुनाया, उससे सम्बंधित विचार प्रस्तुत किया। तत्पश्चात खेलकूद में विजेता सदस्यों का पारितोषिक प्रदान किया। स्नेह मिलन के सफल आयोजन में ज्ञानचंद चोरड़िया, अरविंद लोढ़ा, बी अरविंद डुंगरवाल एवं सी नरेन्द्र डुंगरवाल योगभूत बनें। कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेश नाहर ने किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *