‘मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना’ के तहत डॉ. गौरव गुप्ता ने 18 महीने के सूफियान की ज़िंदगी में घोली खुशियां

डॉ. गौरव गुप्ता ने 18 महीने के सूफियान की ज़िंदगी में घोली खुशियां
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

चूरू/बीकानेर, 30 मार्च 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान की स्वास्थ्य सेवाएं आमजन के लिए वरदान साबित हो रही हैं। राज्य सरकार की ‘मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना’ उन परिवारों के लिए आशा की नई किरण बनकर उभरी है, जो आर्थिक अभाव के कारण गंभीर बीमारियों का इलाज कराने में असमर्थ थे। इसका जीवंत उदाहरण चूरू के 18 महीने के नन्हे मोहम्मद सूफियान सोलंकी हैं, जिन्हें इस योजना के तहत मुफ़्त कोक्लियर इम्प्लांट सर्जरी के जरिए सुनने और बोलने की नई शक्ति मिली है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जन्मजात बहरापन बना था भविष्य की चिंता
चूरू शहर के वार्ड नंबर 17 निवासी जावेद सोलंकी के सबसे छोटे बेटे सूफियान को जन्म से ही सुनने की समस्या थी। जन्मजात बहरेपन के कारण वह बोल पाने में भी असमर्थ था। पिता जावेद बताते हैं कि बेटे की इस स्थिति को देखकर परिवार गहरे मानसिक कष्ट और भविष्य की चिंता में डूबा रहता था। दो बहनों के इकलौते भाई सूफियान की खामोशी पूरे घर को सालती थी।

pop ronak

RBSK टीम और विशेषज्ञ डॉक्टरों का मिला साथ
सूफियान की स्थिति का पता तब चला जब RBSK (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) की टीम ने उसकी स्वास्थ्य जांच की। चूरू के ईएनटी (ENT) विशेषज्ञ डॉ. विकास देवरा ने प्राथमिक जांच के बाद सूफियान को उन्नत इलाज के लिए बीकानेर के पीबीएम (PBM) अस्पताल रेफर किया।

बीकानेर PBM में सफल ऑपरेशन
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में ईएनटी विभाग के प्रमुख और कोक्लियर इम्प्लांट सर्जन डॉ. गौरव गुप्ता ने सूफियान की सघन जांचें कीं। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत नन्हे सूफियान का कोक्लियर इम्प्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह जटिल और महंगी सर्जरी योजना के अंतर्गत पूरी तरह निःशुल्क की गई।

परिवार को मिली आर्थिक और मानसिक राहत
ऑपरेशन के बाद अब सूफियान सुन पाएगा और धीरे-धीरे बोलना भी सीख जाएगा। राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए जावेद सोलंकी ने कहा
“इस महंगे इलाज का पूरा खर्च सरकार ने उठाया है। योजना की बदौलत मेरे बेटे को नई ज़िंदगी मिली है और हमारे परिवार को भारी आर्थिक बोझ से मुक्ति मिली है। अब सूफियान का भविष्य उज्ज्वल होगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *