SPMC बीकानेर में कैंसर निदान पर महामंथन, 16 अप्रैल से तीन दिवसीय ‘ऑन्कोपैथोलॉजी वर्कशॉप’ का आयोजन

SPMC बीकानेर में कैंसर निदान पर महामंथन,
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 30 मार्च 2026। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज (SPMC) का पैथोलॉजी विभाग आगामी 16 से 18 अप्रैल तक चिकित्सा जगत के एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक समागम की मेजबानी करने जा रहा है। टाटा मेमोरियल सेंटर के ‘ट्रैवलिंग स्कूल ऑफ ऑन्कोपैथोलॉजी’ और आईएपीएम (IAPM) राजस्थान चैप्टर के सहयोग से तीन दिवसीय ऑन्कोपैथोलॉजी वर्कशॉप और सीएमई (CME) का आयोजन किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पोस्टर विमोचन के साथ तैयारियों का आगाज
सोमवार को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा ने कार्यक्रम के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. रेखा आचार्य सहित डॉ. एन.एल. महावर, डॉ. नीति शर्मा और डॉ. डी.पी. सोनी जैसे वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

pop ronak

क्या होगा खास इस वर्कशॉप में?
आयोजन सचिव डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम कैंसर पैथोलॉजी में ‘डायग्नोस्टिक एक्सीलेंस’ (निदान उत्कृष्टता) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। कार्यशाला की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित होंगी:

हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग: लैब टेक्नोलॉजिस्ट्स के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण सत्र।

विशेषज्ञ व्याख्यान: देश के नामी ऑन्कोपैथोलॉजिस्ट्स द्वारा केस-आधारित चर्चाएं।

ट्यूमर बोर्ड मीटिंग: मल्टी-डिसिप्लिनरी ट्यूमर बोर्ड सत्रों के माध्यम से जटिल कैंसर मामलों पर विमर्श।

अस्पताल राउंड्स: रेजिडेंट्स और फैकल्टी के लिए प्रैक्टिकल लर्निंग और लैब राउंड्स।

सटीक निदान से बेहतर उपचार की ओर
प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा ने आयोजन की महत्ता पर जोर देते हुए कहा “कैंसर जैसी जटिल बीमारी के सफल उपचार की पहली सीढ़ी उसका ‘सटीक निदान’ है। इस प्रकार की राष्ट्रीय स्तर की वर्कशॉप हमारे चिकित्सकों और रेजिडेंट्स को प्रिसीजन ऑन्कोलॉजी (सटीक कैंसर विज्ञान) के नवीनतम कौशल से लैस करेगी, जिसका सीधा लाभ मरीजों को मिलेगा।” यह कार्यशाला राजस्थान और पड़ोसी राज्यों के मेडिकल कॉलेजों के फैकल्टी, रेजिडेंट्स और कैंसर केंद्रों के विशेषज्ञों के लिए क्षमता निर्माण का एक बड़ा मंच साबित होगी।

sesumo school
sjps