विधायक व्यास के प्रयास से सेटेलाइट अस्पताल को भामाशाह से मिले 2 एसी

विधायक व्यास के प्रयास से सेटेलाइट अस्पताल को भामाशाह से मिले 2 एसी
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

 

बीकानेर , 14 मई। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने सेटेलाइट अस्पताल में गर्मी से परेशान प्रसूताओं को निजात दिलवाने हेतु बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया को सेटेलाइट अस्पताल में 2 एसी लगवाने की अनुरोध किया ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीकानेर भामाशाहों की नगरी है और यहां के भामाशाह चिकित्सा एवं शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं । इसी क्रम में अपने सामाजिक दायित्वों का भली भांति निर्वहन करते हुए उषा देवी अग्रवाल धर्मपत्नी द्वारकाप्रसाद अग्रवाल से इस प्रकल्प को पूरा करवाने हेतु निवेदन किया गया और इनके द्वारा तुरन्त सहमति प्रदान कर दी गयी और 2 एसी लगवाने का सहमति पत्र भी अस्पताल अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष को सौंपा गया ।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

अस्पताल अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जिले के मरीजों को सभी सुविधाएं उप्लब्ध करवाने का पूरा प्रयास किया जाता है लेकिन कुछ संसाधन जो छूट जाते है उन्हें भामाशाहों द्वारा पूर्ति कर दिया जाता है ।

बीकानेर के चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में भामाशाहों का योगदान सदैव अग्रणी रहा है । आज सेटेलाइट अस्पताल को मिले 2 एसी से प्रसूताओं को इस भयंकर गर्मी से काफी राहत मिलेगी । इस अवसर पर भामाशाह उषा देवी अग्रवाल, द्वारकाप्रसाद अग्रवाल, वीरेंद्र किराड़ू, आदर्श शर्मा, पिंटू राठी, अरविंद चौधरी आदि उपस्थित हुए ।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *