बाफना स्कूल ने यूपीएससी 2023-24 में शानदार सफलता हासिल करने पर खुशहाली सोलंकी का सम्मान किया

बाफना स्कूल ने यूपीएससी 2023-24 में शानदार सफलता हासिल करने पर खुशहाली सोलंकी का सम्मान किया।
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 14 मई। बाफना स्कूल में आज यूपीएससी 2023-24 में ऑल इंडिया रैंक में 61 वां स्थान हासिल करने वाली खुशहाली सोलंकी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर खुशहाली का स्कूल फैकल्टी के साथ संवाद का कार्यक्रम भी हुआ जिसमें उन्होंने अपनी सफल यात्रा और व्यक्तिगत जीवन के बारे में बताया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अपने उद्बोधन में उन्होंने शिक्षक और शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में कर्म और भाग्य दोनों ही काम करते हैं पर भाग्य तभी काम करेगा जब कर्म शत- प्रतिशत किया हो। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में अभिभावक और शिक्षक का साथ और मार्गदर्शन आपके लिए किसी संजीवनी से कम नहीं होता है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

शिक्षक अपने विद्यार्थी को तनाव से बाहर निकलने में सबसे ज्यादा प्रभावी होता है। उनका प्रोत्साहन विद्यार्थी में नवीन उत्साह को पैदा करने में सक्षम होता है। उन्होंने कहा मेरे जीवन में भी कुछ ऐसे पल आए जब निराशा और तनाव हावी था तब मेरे अभिभावकों और शिक्षकों ने मुझे उससे बाहर निकलने में काफी मदद की।

स्कूल के सीईओ और प्रिंसिपल डॉ पीएस वोहरा ने कहा कि खुशहाली सोलंकी की सफलता ने हम सबको गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि हमारे चारों तरफ खुशहाली जैसे अनेक विद्यार्थी हैं। जरूरत उन्हें पहचान कर सही मार्गदर्शन के साथ उनके सपनों को साकार किया जाय। स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी खुशहाली के व्यक्तिगत जीवन और सफलता की यात्रा की कहानी को सुनकर प्रेरणा मिली है।

स्कूल प्रबंधन की ओर से डॉ वोहरा ने खुशहाली सोलंकी का सम्मान किया और अपने विचारों के माध्यम से सभी को प्रेरित करने के लिए उनकाआभार व्यक्त किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *