राजस्थान में दो दिन चलेगी धूलभरी आंधी, मई में हीटवेव चलने से बढ़ेगी गर्मी

थम नहीं रहा बीकानेर में गर्मी का कहर: 44.8° पहुंचा पारा,
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • बादल छाने से सामान्य से नीचे रहेगा तापमान

जयपुर \ बीकानेर , 28 अप्रैल। राजस्थान में बारिश-ओलावृष्टि के बाद अब मौसम फिर से साफ हो गया है। जयपुर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ को छोड़कर अन्य शहरों में आसमान साफ है। आज तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन मई के पहले सप्ताह से गर्मी तेज होने लगेगी। बीकानेर संभाग में अगले दो दिन धूलभरी हवा चलने की संभावना है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान में एक हल्के प्रभाव का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस सिस्टम से बारिश तो नहीं होगी, लेकिन बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, गंगानगर और हनुमानगढ़ के एरिया में 29-30 अप्रैल को धूलभरी हवा चल सकती है। इस दौरान कुछ जगह हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं, जिससे यहां तापमान सामान्य से नीचे रहेगा।

pop ronak

आज के तापमान की स्थिति देखें तो बीकानेर संभाग में आसमान में बादल छाए हैं और यहां सुबह से हल्की हवा चल रही है। राजधानी जयपुर में भी आसमान में छितराए बादल छाए हैं। यहां न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

धौलपुर-अलवर में सबसे ज्यादा गर्मी
शनिवार को प्रदेश के कई शहरों में हल्के बादल छाए रहे, जिससे तापमान कम रहा। कल सबसे ज्यादा गर्मी अलवर-धौलपुर जिले में रही, जहां दिन का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। करौली, जालोर, बाड़मेर, कोटा में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा पारा
दो दिन पहले हुई बारिश, आंधी से कई शहरों में तापमान 1 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। कल सीकर में दिन का अधिकतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस गिरकर 36 पर दर्ज हुआ। इसी तरह पिलानी में पारा 2.6 डिग्री गिरकर 38.2 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 3.4 डिग्री गिरकर 37.5, करौली में 2.8 डिग्री गिरकर 39.2 डिग्री सेल्सियस, चूरू में पारा 3.6 डिग्री गिरकर 37.8 डिग्री सेल्सियस और गंगानगर में तापमान 6.4 डिग्री गिरकर 36 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर अधिकतम न्यूनतम
अजमेर 36.6 26.2
बाड़मेर 39.4 26
बीकानेर 36.8 24.2
चूरू 37.8 24.3
जैसलमेर 37.4 25
जोधपुर 26.4
कोटा 39.3 25.5
गंगानगर 36 23.5
उदयपुर 37.2 23.6
जयपुर 38 26.2
पाली 40.7 26
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *