चार्टर्ड अकाउंटेंट जैन के 5 ठिकानों पर ED का छापा, सुबह 6 बजे से चल रही है कार्रवाई, बड़े घपले का आरोप

बीकानेर में ईडी की छापेमारी
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

भोपाल , 6 नवम्बर। भोपाल में सुबह-सुबह ईडी ने छापेमारी की। ईडी ने एक चार्टर्ड अकाउंटेंट बी सी जैन के यहां छापा मारा है। जैन पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। ईडी को शिकायत मिली थी कि जैन बड़े पैमाने पर काला धन सफेद कर रहे हैं। उनके 4 अन्य सहयोगियों के यहां भी कार्रवाई चल रही है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बता दें कि ईडी की टीम ने सुबह 6 बजे अरेरा कॉलोनी में छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई बड़े पैमाने पर मनी लॉन्ड्रिंग और काले धन को सफेद करने में कथित संलिप्तता की शिकायतों के कारण की गई थी। भोपाल में आधा दर्जन से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की गई। इनमें सीए और उनके सहयोगियों के ठिकाने शामिल हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट बी सी जैन का अरेरा कॉलोनी में दो मंजिला मकान है।

pop ronak

46 साल पहले की है कंपनी
घर के बाहर केंद्रीय पुलिस बल तैनात है। हालांकि अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस सीए के यहां छापा पड़ा है उसका काम उनके बेटे और उनकी टीम देखती है। जिस कंपनी में सीए काम करता है वह कंपनी 46 साल पहले रजिस्टर्ड बताया जा रहा है, जो टैक्सेशन, ऑडिट, फाइनेंशियल कॉर्पोरेट और मैनेजमेंट अफेयर्स के मामले हैंडल करती है। फिलहाल कार्रवाई अभी भी जारी है।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *