शिक्षा विभाग कर्मचारी संघ ने किया अधिकारियों का स्वागत, कर्मचारियों के हित पर हुई चर्चा

shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 18 सितंबर। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने आज दो महत्वपूर्ण अधिकारियों का बीकानेर में पदभार ग्रहण करने पर स्वागत किया। सबसे पहले, संघ ने अतिरिक्त निदेशक प्रशासन शैलेंद्र देवड़ा (RAS) का निदेशालय में स्वागत किया। इस मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने देवड़ा को कर्मचारियों के हित में हमेशा सकारात्मक सहयोग देने का आश्वासन दिया। देवड़ा ने भी सभी का आभार व्यक्त किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इसके बाद, संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक एवं माध्यमिक) किशन दान चारण का भी स्वागत किया। इस दौरान संगठन ने मंत्रालय कर्मचारियों की विभागीय पदोन्नति (DPC) को लेकर उनसे चर्चा की। जिला शिक्षा अधिकारी ने आश्वासन दिया कि इस कार्य को जल्द ही पूरा किया जाएगा, ताकि कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सके। यह वार्ता बेहद सकारात्मक रही। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों अधिकारियों को शॉल और माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान राजेश व्यास, गिरजा शंकर आचार्य, विष्णु पुरोहित, नवरत्न जोशी, अविकांत पुरोहित सहित संगठन के कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

pop ronak
kaosa
भीखाराम चान्दमल 15 अक्टूबर 2025
mmtc 2 oct 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *