सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

सड़क हादसे में वृद्ध की मौत
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 12 मई। श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर बास में एक वृद्ध की दुर्घटना में मौत हो गई। ये वृद्ध बाइक पर जा रहा था कि रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई। घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मोमासर बास के 60 वर्षीय बुजुर्ग अपने काम से निकटवर्ती गांव धोलिया जा रहे थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अज्ञात वाहन ने मालाराम पुत्र मूलाराम प्रजापत की बाइक को जोर से टक्कर मार दी, जिससे वो गिर गए। घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया गया है। ड्यूटी ऑफिसर रामावतार अस्पताल पहुंच गए है। परिजनों की रिपोर्ट के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द किया गया । घटना की जानकारी मिलने के बाद पार्षद प्रतिनिधि मनोज पारख सहित कई लोग अस्पताल पहुंच गए।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *