इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में संविधान दिवस पर सामूहिक संकल्प

इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में संविधान दिवस पर सामूहिक संकल्प
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • राष्ट्र निर्माण का लिया गया दृढ़ प्रण

बीकानेर, 26 नवंबर । संविधान दिवस के अवसर पर आज इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर (ECB) के सेंट्रल डोम में एक गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें संपूर्ण महाविद्यालय परिवार ने भारतीय संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) का सामूहिक वाचन कर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई।
नेतृत्व और संदेश: शपथ वाचन का नेतृत्व वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. अतुल गोस्वामी ने किया। उन्होंने छात्रों को संविधान की मूल भावना—न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व—को समझाते हुए अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

रजिस्ट्रार का उद्बोधन: महाविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. अमित सोनी ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत के उज्ज्वल भविष्य का मार्गदर्शक है। उन्होंने ज़ोर दिया कि विद्यार्थी जब संवैधानिक कर्तव्यों को जीवन में उतारते हैं, तभी राष्ट्र सशक्त बनता है और यही शिक्षा का असली उद्देश्य है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. अमित सोनी, डॉ. इंदु भूरिया, डॉ. प्रीति नरूका, डॉ. शौकत अली, चेनाराम सहित अनेक संकाय सदस्य एवं छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा और देश की एकता-अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *