जेट परीक्षा 2026 आगामी 27 जून को, 95 केंद्रों पर 39,784 परीक्षार्थी होंगे शामिल, एसकेआरएयू में ब्रीफिंग सत्र आयोजित

जेट परीक्षा 2026 आगामी 27 जून को, 95 केंद्रों पर 39,784 परीक्षार्थी होंगे शामिल, एसकेआरएयू में ब्रीफिंग सत्र आयोजित
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 23 जून । कृषि और संबद्ध विज्ञान पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा—जेट (JET Exam 2026) का आयोजन आगामी 27 जून, शनिवार को किया जाएगा। परीक्षा की पूर्व तैयारियों और दिशा-निर्देशों को लेकर मंगलवार को स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU) के आईएबीएम (IABM) सभागार में एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग सत्र का आयोजन किया गया। परीक्षा समन्वयक डॉ. विजय प्रकाश ने तैयारियों की आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि इस बार प्रवेश परीक्षा राज्य के पांच प्रमुख जिला मुख्यालयों—बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, उदयपुर और कोटा में आयोजित की जाएगी। सुचारू परीक्षा संचालन के लिए राज्यभर में कुल 95 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिन पर 39,784 पंजीकृत परीक्षार्थी अपना भाग्य आजमाएंगे। समन्वयक ने स्पष्ट किया कि सभी योग्य अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र (Admit Cards) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जा चुके हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ब्रीफिंग सत्र के दौरान विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. राजेंद्र बाबू दुबे ने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कड़े निर्देश दिए कि संपूर्ण परीक्षा का आयोजन पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और पवित्रता के साथ सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. देवाराम सैनी ने परीक्षा से जुड़ी समस्त व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि परीक्षा केंद्रों पर तैनात आब्जर्वर (पर्यवेक्षक) के साथ लगातार आवश्यक समन्वय बनाए रखा जाए और राज्य सरकार व विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित नियमों की अनुपालना अत्यंत गंभीरता से सुनिश्चित की जाए। इस महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक में परीक्षा के लिए नियुक्त समस्त आब्जर्वर, सेंटर सुपरिटेंडेंट (केंद्र अधीक्षक) सहित विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने का संकल्प लिया।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm
sjps