बीकानेर में फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी गिरफ्तार, ‘भारत सरकार’ लिखी गाड़ी से कर रहा था ठगी

बिजली विभाग में करोड़ों का 'बिल घोटाला
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 24 जून। कोटगेट थाना क्षेत्र में खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर घूम रहा एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी युवक पवन कुमावत (निवासी रावतसर, हनुमानगढ़) को सोमवार रात कोटगेट पुलिस ने मोती भवन के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक वाहन भी जब्त किया गया है, जिस पर “भारत सरकार ऑन ड्यूटी” लिखा हुआ था।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि आरोपी युवक पिछले कई दिनों से किराए की कार पर नकली सरकारी टोकन लगाकर शहर में घूम रहा था। वह विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों और होटलों में खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर मुफ्त में सामान और खाना ले रहा था। युवक का फर्जीवाड़ा तब उजागर हुआ जब किसी ने इसकी सूचना कोटगेट थाने में दी।

pop ronak

थाने के पास स्थित मोती भवन में दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। उसके पास से कई फर्जी पहचान पत्र भी बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में उसने खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताने की बात कबूली है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी चार दिन से किराए की गाड़ी इस्तेमाल कर रहा था, लेकिन उसने न तो किराया चुकाया और न ही किसी अन्य खरीदारी या भोजन का भुगतान किया।

पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि वह इससे पहले भी इसी तरह की ठगी कर चुका है। पूछताछ जारी है और जल्द ही उसके पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *