ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर, सड़क हादसे में छह लोगों की मौत

ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर, सड़क हादसे में छह लोगों की मौत
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

Horrific Road Accident On Highway :तेनकासी , 28 जनवरी। तमिलनाडु के तेनकासी जिले के पुलियांगुडी के पास बहुत ही भीषण सड़क हादसा हो गया। इस भीषण हादसे में तेज रफ़्तार से जा रही लॉरी और कार से आमने सामने टकरा गई। इससे कार में सवार छह व्यक्तियों की मौत हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक के नीचे फंस गई और इसके बाद कई मीटर तक घिसटती चली गई। पांच लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जब कि एक व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई। लारी सीमेंट की बोरियां लादे हुए था।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

तमिलनाडू पुलिस ने बताया है कि चोक्कमपट्टी पुलिस मामला दर्ज कर इस हादसे का मामला दर्ज कर लिया है। हादसे की जांच की जा रही है। तेनकासी एसपी टीपी सुरेश कुमार ने बताया कि तेनकासी के पुलियांगुडी के भगवती अम्मन मंदिर स्ट्रीट क्षेत्र के रहने वाले कार्तिक, वेल मनोज, सुब्रमणि, मनोकरन और बोथिराज सहित छह लोग 27 जनवरी को पुलियांगुडी में बालासुब्रमण्यम स्वामी मंदिर महोत्सव में भाग लिया और फिर कोर्टलम झरने गए थे। 28 जनवरी सुबह जब वह कोर्टालम से अपने गृह नगर लौट रहे थे कि तभी सुबह करीब चार बजे ये हादसा हो गया।

pop ronak

नींद ने ली जान
पुलिस ने बताया कि पुन्नैयापुरम और सिंगिलिपट्टी के बीच पुलियानगुडी के पास गाड़ी चलाते वक्त ड्राइवर को नींद आ गई। इसके कारण कार ट्रक से जाकर टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। ट्रक के नीचे फंस कर कई मीटर तक घिसटती चली गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल पहुंचाया गया।


sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *