बीकानेर में फायरिंग,एक ही परिवार के लोग आपस में उलझे

बीकानेर में फायरिंग,एक ही परिवार के लोग आपस में उलझे
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • देर रात फायरिंग में दो घायल, एक गंभीर

बीकानेर , 9 जनवरी। नया शहर थाना क्षेत्र में देर रात पंडित धर्म कांटे के पास फायरिंग हुई। आपसी विवाद के चलते दो पक्ष आमने-सामने हो गए। जिसके बाद एक तरफ से फायरिंग की गई। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पीबीएम में भर्ती गंभीर घायल सलमान है, जिसके गोली लगी है। घायल सलमान लोहारों की मस्जिद के पास का निवासी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बुधवार देर रात बीकानेर के पंडित धर्मकांटा के पास घायल युवक का लोहे का कारखाना है । यह इलाका नयाशहर थाना क्षेत्र में आता है। थानाधिकारी विक्रम तिवारी ने बताया कि फायरिंग में दो जने घायल हुए हैं। जिसमें सलमान का ट्रोमा सेंटर में इलाज चल रहा है। दूसरे को सामान्य चोट आई है। फायर करने वालों में से चार की अब तक पहचान हुई है। इनके नाम हैदर, वसीम, इमरान और अफरीदी है। दोनों पक्षों के लोग आपस में रिश्तेदार हैं। पिछले कुछ दिनों से रिश्तेदारों में आपस रंजिश चल रही है। बात बिगड़ते बिगड़ते फायरिंग तक आ पहुंची। बुधवार को इनके बीच पहले आपसी नोंकझौंक हुई थी। फिर देर रात दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। इसमें एक को गोली लगी। दूसरे को छर्रे लगे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

घटना की जानकारी मिलने के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया हे। वहीं कुछ की पहचान होने के साथ घरों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि सबूत के साथ बदमाशों को अदालत में पेश किया जा सके।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *