भारत तिब्बत सहयोग मंच की बीकानेर शाखा के पूरी अध्यक्ष नियुक्त

भारत तिब्बत सहयोग मंच की बीकानेर शाखा के पूरी अध्यक्ष नियुक्त
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 9 जनवरी। आज भारत तिब्बत सहयोग मंच की बीकानेर जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन प्रांतीय अध्यक्ष शशांक गुप्ता के निर्देशानुसार बीकानेर जिला अध्यक्ष दिलीप पुरी के नेतृत्व में किया गया। कार्यकारणी में उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद गौड़ और सोहनलाल प्रजापत, महामंत्री पद पर पवन दान चारण, नरसिंह सेवग, प्रचार प्रसार प्रमुख श्याम मोदी, पुखराज स्वामी जिला मंत्री लक्ष्मण गुरिया, इंद्रप्रकाश राव, गिरिराज चारण, जितेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा को पदाधिकारी नियुक्त करते हुए 21 सदस्यों की कार्यकारिणी का गठन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इसके अतिरिक्त मुकेश बन को युवा विभाग जिला अध्यक्ष का दायित्व दिया गया साथ ही प्रकृति संरक्षण प्रकोष्ठ का संयोजन का दायित्व मनोज बिश्रोई और प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ का संयोजन का दायित्व अरुण जैन को दिया गया। ध्यातव्य है कि राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत भारत तिब्बत सहयोग मंच कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के लिए कटिबद्ध है और इस हेतु समय-समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है। इसी दृष्टि से संपूर्ण भारत में मंच के अनेक कार्यकर्ता चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करते हुए राष्ट्रहितार्थ भांति भांति के कार्यक्रम करते रहते हैं।

pop ronak

प्रांतीय अध्यक्ष शशांक गुप्ता ने जिला अध्यक्ष दिलीप पुरी को सशक्त कार्यकारिणी बनाने पर प्रसन्नता व्यक्त की और उन्होंने यह विश्वास जताया कि भविष्य में भारत तिब्बत सहयोग मंच की बीकानेर की कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष दिलीप पुरी के नेतृत्व में दृढता से कार्य करते हुए नये आयाम स्थापित करेगी।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *