वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत बीकानेर से पहली ट्रेन रवाना

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत बीकानेर से पहली ट्रेन रवाना
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025
  • 972 तीर्थयात्री रामेश्वरधाम के लिए हुए रवाना, विधायक जेठानंद व्यास ने दिखाई हरी झंडी

बीकानेर, 13 अगस्त । राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत बीकानेर से इस सत्र की पहली विशेष तीर्थ ट्रेन गुरुवार शाम 4:55 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन से रामेश्वरधाम (तमिलनाडु) के लिए रवाना हुई। इस ट्रेन में बीकानेर और चूरू जिले के कुल 972 वरिष्ठ तीर्थयात्री सवार हुए हैं, जिनके साथ 28 अनुरक्षक, एक ट्रेन प्रभारी, एक चिकित्सक एवं दो नर्सिंग कर्मी भी देखभाल और व्यवस्थाओं के लिए रवाना हुए हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राज्य सरकार द्वारा आयोजित यह तीर्थ यात्रा वरिष्ठ नागरिकों के लिए पूर्णतः निःशुल्क है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक जीवनरक्षक दवाइयों के साथ त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी। यात्रियों को सुलभ टिकट एवं पास वितरण हेतु रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 के बाहर देवस्थान विभाग की ओर से विशेष काउंटर और टेंट व्यवस्था की गई।

pop ronak

मुख्यमंत्री का आभार, तीर्थयात्रियों को दी शुभकामनाएं

समारोह के मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने तीर्थ यात्रा के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इस नि:शुल्क योजना के लिए राज्य के मुख्यमंत्री का साधुवाद व्यक्त किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने रामेश्वरधाम की महिमा से अवगत कराया तथा चंपालाल गैदर ने यात्रियों की मंगलमय यात्रा की कामना की।

कार्यक्रम के समापन पर विधायक जेठानंद व्यास, सुमन छाजेड़ एवं चंपालाल गैदर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों से भरी विशेष ट्रेन को रामेश्वरधाम के लिए रवाना किया।

प्रशासनिक व्यवस्थाएं रहीं चाक-चौबंद
देवस्थान विभाग की निरीक्षक सोनिया रंगा ने बताया कि सहायक आयुक्त गौरव सोनी के कुशल निर्देशन में यात्रा की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण की गईं। आयोजन के दौरान देवस्थान विभाग के महेश शर्मा, किशोर शर्मा, राजेश दाधीच, राहुल कसेरा, अभिषेक श्रीमाली, गोपाल आचार्य, संदीप, मोहन, पुरुषोत्तम, राजेंद्र, लालचंद, अनुसुइया एवं सुमित सहित अनेक कार्मिक व्यवस्थाएं संभालने में मुस्तैद रहे।

sjps