कार पार्किंग को लेकर गंगाशहर में लाठी – भाटा जंग पांच गिरफ्तार

कार पार्किंग को लेकर गंगाशहर में लाठी - भाटा जंग पांच गिरफ्तार
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

गंगाशहर , 19 नवम्बर। बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में पार्किंग विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों में लाठी-भाटा जंग तक हो गई। विवाद का एक वीडियो सोमवार शाम को सामने आया है, जिसमें दोनों तरफ से पत्थरबाजी होती दिख रही है। मामले में पांच जनों को हिरासत में लिया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गंगाशहर में गाड़ी की पार्किग की बात को लेकर दो गुटों में जमकर लाठी भाटा चले थे। पीएम पैलेस के पास सोमवार शाम किसी ने आकर अपनी कैंपर गाड़ी खड़ी कर दी थी। गाड़ी हटाने की बात को लेकर विवाद हो गया। दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इसके बाद बात बिगड़ गई और दोनों पक्षों के गुट आपस में लाठियां और पत्थर एक-दूसरे पर बरसाने लगे। कुछ देर चले इस घटनाक्रम में क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

pop ronak

पत्थरबाजी से कुछ युवकों के चोट भी आई है, हालांकि सार्वजनिक रूप से किसी घायल का नाम सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में कुछ लोगों को चोट आई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। इस दौरान पुलिस ने पांच जनों को हिरासत में लिया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस का जाब्ता भी लगा हुआ है। फिलहाल दोनों तरफ से कोई हरकत नहीं की गई है। क्षेत्र में पूरी तरह शांति है।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *