महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन की बीकानेर व लूनकरणसर शाखा का गठन

महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन की डागा गेस्ट हाउस में बैठक हुई।
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 11 फ़रवरी । सबकी सेवा सबका विकास के ध्येय वाक्य के साथ कार्यरत महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन की ,गंगाशहर रोड स्थित डागा गेस्ट हाउस में हुई। बैठक में संस्था की बीकानेर और लूणकरणसर इकाई का गठन हुआ। संस्था के शीर्ष पदाधिकारियों अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पाली के पूर्व सांसद पुष्प जैन,अंतर्राष्ट्रीय महासचिव लोकेश कावड़िया, अंतरराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक जैन, प्रदेश अध्यक्ष विमल रांका व स्थानीय संयोजक विजय सिंह डागा की उपस्थिति में संस्था की बीकानेर व लूनकरणसर इकाइयों का गठन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

 

शीर्ष पदाधिकारियों ने बीकानेर इकाई अध्यक्ष ज्योति प्रकाश आचार्य, उपाध्यक्ष अनिल भंडारी, व अमित चोपड़ा, सचिव श्रीकांत, कोषाध्यक्ष अंकुर चोपड़ा, संयुक्त सचिव राहुल चोपड़ा तथा लूनकरणसर इकाई अध्यक्ष दिनेश बोथरा, उपाध्यक्ष विकास तातेड,सचिव प्रशांत बोथरा, कोषाध्यक्ष रवि बोथरा तथा निदेशक प्रदीप बोथरा, व संदीप बांठिया को पद की शपथ दिलाई। प्रदेश सचिव संतोष बांठिया ने भी इस अवसर पर शपथ ग्रहण की।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

 

अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष पुष्प जैन व महासचिव लोकेश कावड़िया ने संस्था को उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दिव्यांग बच्चों को कृत्रिम अंग लगाने के अलावा उन्हें रोजगार से जोड़ने का कार्य प्रमुखता से कर रही हैं।

महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन की बीकानेर व लूनकरणसर शाखा का गठन

बैठक में मौजूद सेवाभावी व प्रबुद्धजनों को जानकारी देते हुए बताया की सेवा क्षेत्र में संस्था ने 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं, एंबुलेंस तथा आधुनिक मशीनों से युक्त चिकित्सा वाहन भी उपलब्ध कराएं है। बैठक में आगामी दिनों में होने वाली मूक–बधिर स्वावलंबन शिविर की भी जानकारी दी गई,बैठक में प्रदेश महासचिव प्रभाकर नानावती बीकानेर के पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, अपना घर के अध्यक्ष अनंत वीर जैन, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी,अनिल भंडारी,मनोज गुप्ता,हंसराज डागा, जयचंद लाल दफ्तरी , गणेश बोथरा, हेमंत सिंघवी व शिव रतन अग्रवाल व निर्मल गोलछा नोखा से पधारे, रोटरी के अरुण गुप्ता, रिखब सेठिया आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *