मैं अब जीना नहीं चाहती हूं… बीजेपी महिला मोर्चा की महामंत्री ने कीटनाशक खाकर किया सुइसाइड

बीजेपी महिला मोर्चा की महामंत्री ने कीटनाशक खाकर किया सुइसाइड
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

भदोही, 11 फ़रवरी। उत्तर प्रदेश के भदोही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की जिला महामंत्री ने कथित तौर पर कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नगर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजय कुमार चौहान ने बताया कि पुलिस को शनिवार की देर शाम पता चला कि शहर कोतवाली इलाके के कंसराय पुर निवासी मदन गौतम की पत्नी सविता गौतम (45) अपने घर के पास बनी एक झोपड़ी में अचेतावस्था में मिलीं। चौहान ने बताया कि महिला के परिजन पास के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिजन शव को घर लेकर आ गए।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

सीओ के अनुसार, इस सूचना पर पुलिस ने घर से शव को अपने कब्ज़े में ले लिया। उन्‍होंने पूछताछ में मिली जानकारी के हवाले से बताया कि अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था।चौहान ने बताया कि सरिता अपनी बेटी को शनिवार देर शाम चिकित्सक को दिखाकर लौटीं थीं और काफी देर बाद उन्हें परिजन खोजते हुए कबाड़ रखने के लिए बनी झोपड़ी में गए तो उन्हें अचेतावस्था में पाया था।उन्होंने बताया कि मृतका की जैकेट से हाथ से लिखा एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है, ‘मैं अब जीना नहीं चाहती हूं और खुद यह कदम उठा रही हूं। इसके लिए कोई दोषी नहीं है और किसी को परेशान न किया जाए।

सीओ ने बताया कि मौके पर देर रात फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।पुलिस ने आत्‍महत्‍या से पहले लिखे गये पत्र की ‘हैंडराइटिंग एक्सपर्ट’ से जांच कराने को भी कहा है।

सविता गौतम कई साल से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी थीं एवं छोटे-बड़े सभी कार्यक्रमों में काफी सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। मौत की खबर मिलने के बाद अस्पताल और उनके घर पर देर रात नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी था।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *