आर्य समाज, बीकानेर में 17 से 20 अक्टूबर तक चार दिवसीय वेद प्रचार एवं स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दी समारोह

आर्य समाज, बीकानेर में 17 से 20 अक्टूबर तक चार दिवसीय वेद प्रचार एवं स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दी समारोह
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 16 अक्टूबर । महर्षि दयानन्द मार्ग (पुराना जेल रोड) स्थित आर्य समाज, बीकानेर में 17 से 20 अक्टूबर 2026 तक चार दिवसीय वेद प्रचार एवं स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दी समारोह आयोजित किया जा रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समारोह के प्रधान महेश आर्य ने बताया कि कार्यक्रम में आर्य जगत के मूर्धन्य विद्वान आचार्य आर्य नरेश जी वैदिक गवेषक (हिमाचल प्रदेश), आचार्या डॉ. निष्ठा जी वेदालंकार (उत्तर प्रदेश) तथा विख्यात भजनोपदेशक श्री दिनेश जी पथिक, बीकानेर पधार चुके हैं।

pop ronak

समारोह मंत्री भगवती प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन प्रवचन एवं भजन प्रातः 7 से 10 बजे तक तथा सायं 6 से 9 बजे तक आयोजित होंगे। प्रतिदिन कार्यक्रम का प्रारंभ यज्ञ से होगा, जिसमें चारों वेदों के मंत्रों से आहुतियां दी जाएंगी।     धर्मप्रेमी सज्जनों से अनुरोध है कि वे कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आध्यात्मिक लाभ उठाएं।

 

खाओसा